CM धामी ने सचिव को दिये एमडीडीए के आय-व्यय का पूरा विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश - Mukhyadhara

CM धामी ने सचिव को दिये एमडीडीए के आय-व्यय का पूरा विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश

admin
CM Photo 12 dt 04 September 2021
  • एमडीडीए का आकस्मिक निरीक्षण किया 
  • नक्शे पास किये जाने तथा वन टाइम सेटलमेंट प्रक्रिया की ली जानकारी।
  • कार्यालय के सभी पटलों का किया निरीक्षण।
  • प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से निस्तारण एवं समाधान के दिये निर्देश।
देहरादून/मुख्यधारा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एमडीडीए कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कम्प्यूटर कक्ष में बैठकर भवनों आदि के स्वीकृत हेतु प्राप्त नक्शों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री को सचिव एमडीडीए हरवीर सिंह ने अवगत कराया कि कम्प्यूटर में दर्ज 13561 आवेदनों में से 8109 स्वीकृत किये जा चुके हैं, 1106 आवेदन निरस्त किये गये जबकि 4346 पेंडिंग हैं। मुख्यमंत्री ने पेंडिंग नक्शे के आवेदनों का तुरंत निस्तारण के निर्देश देते हुए जीरो पेंडेंसी के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये
CM Photo 14 dt 04 September 2021
मुख्यमंत्री ने अकाउंट सेक्सन का भी निरीक्षण किया तथा वन टाइम सेटलमेंट के प्रस्तावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस प्रकार की 260 पत्रावलियां 4 दिन पहले की हैं। बताया कि ऐसे प्रकरणों के निस्तारण की अवधि 15 दिन निर्धारित है। मुख्यमंत्री ने सचिव एमडीडीए को एमडीडीए के आय और व्यय का पूरा विवरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
Next Post

तरुण आनन्द के आकस्मिक निधन पर CM धामी ने किया दुःख व्यक्त

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा भाजपा नेता तरुण आनन्द के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्व. आनन्द के पटेल नगर स्थित आवास पर जाकर उनके शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर […]
CM Photo 15 dt 04 September 2021

यह भी पढ़े