Disaster video : धारचूला क्षेत्र में दिखा आपदा का कहर। काली नदी किनारे बसे घर नदी में समाए, कई घरों में मलबा घुसने से भारी नुकसान - Mukhyadhara

Disaster video : धारचूला क्षेत्र में दिखा आपदा का कहर। काली नदी किनारे बसे घर नदी में समाए, कई घरों में मलबा घुसने से भारी नुकसान

admin
1662806627545 1

पिथौरागढ़/मुख्यधारा

मानसून के अंतिम दिनों में भारी बारिश (Disaster) ने सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में खूब कहर बरपाया। गत देर रात्रि हुई भारी बारिश और नेपाल क्षेत्र की ओर बादल फटने से काली नदी उफान पर आ गई। जिससे धारचूला क्षेत्र के कई घरों में मलबा घुस गया।

Video :

प्राप्त जानकारी के अनुसार धारचूला क्षेत्र के खोतिला में करीब तीन दर्जन से अधिक घरों में मलबा घुस गया। जिससे काफी नुकसान हुआ है। इस आपदा (Disaster) में एक महिला के मलबे में दबकर मौत होने की सूचना भी आ रही है। जनपद मुख्यालय से आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि गत रात्रि क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। इस दौरान पहाड़ी से काफी मलबा नदी में गिर गया। जिससे नदी की धारा रुक गई और वहां पानी भरकर झील का रूप लेने लगा। इसके बाद जब वह पानी एक साथ मलबे के साथ बहा तो कई घरों में पानी भर गया और क्षेत्रवासियों के लिए संकट उत्पन्न हो गया। इस दौरान कई घरों व वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

IMG 20220910 WA0031

वहीं दूसरी ओर नदी पार नेपाल वाले क्षेत्र में भी काफी नुकसान होने की खबरें आ रही हैं।

उपरोक्त वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि नदी के तीव्र वेग के साथ नदी के दूसरे छोर पर बने चार-पांच घर किस तरह पानी के सैलाब में समा गए। यही नहीं धारचूला क्षेत्र में काफी नुकसान देखा जा सकता है।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: पंचायत चुनाव के बीच हरिद्वार से दु:खद खबर। यहां जहरीली शराब पीने से चली गई पांच लोगों की जान, प्रशासन में हड़कंप

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: UKSSSC की 5 परीक्षाएं की रद्द, कैबिनेट बैठक में 18 महत्वपूर्ण प्रस्ताव किए पारित। भर्तियों को लेकर सीएम धामी ने बोली ये बड़ी बात

 

यह भी पढें :  ब्रेकिंग : ये रहे धामी सरकार के कैबिनेट (Cabinet) बैठक के महत्वपूर्ण फैसले

 

यह भी पढें : उत्तराखंड से बड़ी खबर : UKSSSC में चल रही 7 हजार पदों की भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग को हस्तांतरित

Next Post

एक्ट्रेस ने उतारा गुस्सा : ब्रह्मास्त्र पर भड़कीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) कहा- 600 करोड़ फूंक दिए और धार्मिक भावनाओं को आहत किया

ब्रह्मास्त्र पर भड़कीं कंगना रनौत(Kangana Ranaut),  कहा- 600 करोड़ फूंक दिए और धार्मिक भावनाओं को आहत किया मुख्यधारा डेस्क  सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड के बीच शुक्रवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है। […]
IMG 20220910 WA0063

यह भी पढ़े