Image Image

विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया ध्वजारोहण

admin
b

विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया ध्वजारोहण

गैरसैंण/मुख्यधारा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कैबिनेट मंत्री एवं चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया।

b 1 2

इस अवसर पर मंत्री डॉ. रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, एकता और सेवा भावना को दृढ़ करने का अवसर है, जो हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है।

यह भी पढ़ें : जानिए पौड़ी जनपद में आपके विकासखंड से कौन बना ब्लॉक प्रमुख

कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य मंचन जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और वातावरण देशभक्ति के उल्लास से सराबोर हो गया।

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस तिरंगे की शान और देशभक्ति का उत्सव

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस तिरंगे की शान और देशभक्ति का उत्सव देहरादून/मुख्यधारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की सुगंध और तिरंगे की शान के साथ, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर समूह के सभी संस्थानों में 79वां स्वतंत्रता […]
m 3

यह भी पढ़े