Gangtok accident: सिक्किम के गंगटोक में हिमस्खलन होने से 7 टूरिस्टों की मौत और 11 घायल, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी - Mukhyadhara

Gangtok accident: सिक्किम के गंगटोक में हिमस्खलन होने से 7 टूरिस्टों की मौत और 11 घायल, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

admin
IMG 20230404 WA0059

Gangtok accident: सिक्किम के गंगटोक में हिमस्खलन होने से 7 टूरिस्टों की मौत और 11 घायल, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

मुख्यधारा डेस्क 

सिक्किम के गंगटोक में मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आकर 7 लोगों की मौत हो गई। 11 घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

तकरीबन 350 लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित निकाल लिया गया है। मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा बताया जा रहा है।

हिमस्खलन मंगलवार की दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे हुआ। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा गंगटोक और नाथुला दर्रे को कनेक्ट करने वाले जवाहरलाल नेहरू रूट पर हुआ।

यह भी पढें :  ड्रैगन की शर्मनाक हरकत: चीन के अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में 11 जगहों को अपने नाम बताने पर भारत सरकार ने दिया करारा जवाब

हिमस्खलन के बाद बर्फ में और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है।नाथुला दर्रा चीन की सीमा पर स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षक जगह है।

IMG 20230404 WA0060

गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें मील पर बचाव अभियान जारी है। बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को भी बचा लिया गया है। चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया ने बताया कि पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर जा रहे हैं।

ये घटना 15वें मील में हुई। फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों की ओर से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Next Post

Health: राज्य में कोरोना पाॅजीटिव (Corona positive) मरीजों की संख्या में उछाल, दून में सर्वाधिक मामले

Health: राज्य में कोरोना पाॅजीटिव (Corona positive) मरीजों की संख्या में उछाल, दून में सर्वाधिक मामले चारधाम यात्रा में सख्ती से लागू होगी कोविड गाइडलाइन देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में आज एक बार फिर से कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि […]
Screenshot 20230404 191852 Gallery

यह भी पढ़े