भारत मेलों और त्यौहारों का देश : अनिता ममगाई - Mukhyadhara

भारत मेलों और त्यौहारों का देश : अनिता ममगाई

admin
Picsart 22 01 02 13 53 27 607
  • मेले कला संस्कृति का संगम व आर्थिकी का जरिया : अनिता ममगाई
  • हस्तशिल्प क्राफ्ट मेले का महापौर ने किया उद्वाटन

 

ऋषिकेश/मुख्यधारा

हस्तशिल्प क्राफ्ट मेले का उद्वाटन बतौर मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

उत्तराखंड व अन्य राज्यों के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के जिलों के उत्पाद की बिक्री के उद्देश्य से भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा भरत मंदिर खेल मैदान में जनजागृति सेवा समिति सितारगंज के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय मेले का उद्वाटन करते हुए महापौर ने कहा कि इस तरह के आयोजन भारतीय कला को तो बढ़ावा देते ही हैं, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

Picsart 22 01 02 13 53 02 483

जब जनता देश में बनी वस्तुएं खरीदेगी तो ही देश तरक्की करेगा।महापौर ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेले भारत के लोगों की कला-कौशल का स्थापित मंच रहे हैंं।इनके माध्यम से विलुप्त होती कला को बचाया जा रहा है। वहीं शिल्पकारों को अपनी कला बेचने के लिए बाजार मिल रहा है।

उन्होंने आयोजन संस्था से स्थानीय शिल्पकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन के लिए मेले में स्थान देने की बात कही ताकि इसका लाभ उन्हें भी मिल सके।महापौर ने कहा कि भारत मेलों और त्योहारों का देश है। जिनके जरिये भारत की संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है।

Picsart 22 01 02 13 53 48 572

उन्होंने कहा कि इस तरह के मेलों में आकर बच्चे और युवा अपनी संस्कृति के बारे में एक ही जगह जानकारी जुटा रहे हैं। मेला एक तरफ जहां कला संस्कृति का संगम बना है, वहीं लोगों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत कर रहा है।

इस अवसर पर आयोजन समिति की सचिव सीमा सिंह, , पार्षद अनीता रैना, विजय बडोनी, कमलेश जैन, विजेंद्र मोघा, रंजन अंथवाल, राजेश गौतम, संजय सिंह ,नितिन गुप्ता ,सागर कक्कड़, हेमा चंद , हर्षित आदि उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़े : बिग ब्रेकिंग: प्रदेश में आज कोरोना व ओमिक्रॉन का धमाका। देखें जिलेवार आंकड़े

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर: भाजपा के कार्यक्रम में फैला रायता!

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर: मुख्य सूचना आयुक्त व दो सूचना आयुक्तों की नियुक्ति। देखें आदेश

 

यह भी पढ़े :बड़ी खबर: मृत्युंजय मिश्रा को किसी भी दशा में न दिखाएं कोई भी पत्रावली : जोशी

 

यह भी पढ़े : Breaking: आईपीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। देखें सूची

 

Next Post

गुड न्यूज : सीएम धामी ने विकासनगर विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी 260 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  रविवार को विकासनगर में  विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की 260 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का  लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि विकासनगर में बस अड्डा एवं पार्किंग बनाई […]
Picsart 22 01 02 17 44 58 184

यह भी पढ़े