Image Image

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं

Mukhyadhara
IMG 20261013 WA0015
  • डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री महाराज ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा डॉ. बिसेन को उत्तराखंड जैसे महत्वपूर्ण राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया जाना हम सभी के लिए हर्ष का विषय है।

उन्होंने कहा कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन एक अनुभवी जननेता, वरिष्ठ चिकित्सक और कुशल प्रशासक हैं। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के किसान परिवार से आने वाले डॉ. बिसेन चार बार विधायक, मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, वित्त आयोग के अध्यक्ष और बालाघाट से लोकसभा सांसद के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा में उनकी विशेषज्ञता और जनसेवा का लंबा अनुभव उत्तराखंड के विकास में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होगा।

श्री महाराज ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके संवैधानिक नेतृत्व, मार्गदर्शन और अनुभव से उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

उन्होंने नवनियुक्त राज्यपाल के स्वस्थ, सफल और यशस्वी कार्यकाल के लिए ईश्वर से कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने लाभार्थियों को वितरित किए अनुदान राशि के चैक

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने लाभार्थियों को वितरित किए अनुदान राशि के चैक देहरादून/मुख्यधारा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में समाज कल्याण मंत्री ने लाभार्थियों को अनुदान राशि के चैक प्रदान किए। परेड ग्राउंड, देहरादून में […]
IMG 20261013 WA0021

यह भी पढ़े