खराब मौसम : शीतलहर और कोहरे की चपेट में उत्तर भारत(North India), दिल्ली-एनसीआर यूपी, उत्तराखंड में ठिठुरन से रुकी जिंदगी - Mukhyadhara

खराब मौसम : शीतलहर और कोहरे की चपेट में उत्तर भारत(North India), दिल्ली-एनसीआर यूपी, उत्तराखंड में ठिठुरन से रुकी जिंदगी

admin
m

खराब मौसम : शीतलहर और कोहरे की चपेट में उत्तर भारत(North India), दिल्ली-एनसीआर यूपी, उत्तराखंड में ठिठुरन से रुकी जिंदगी

मुख्यधारा डेस्क

पूरा उत्तर भारत शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड की वजह से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। घने कोहरे का असर पिछले कुछ दिनों से उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में बना हुआ है। खराब मौसम की वजह से फ्लाइट, ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। जिसकी वजह से एयरपोर्टों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ है।

m 1 8

मौसम विभाग ने दो दिनों तक अभी तेज ठंड और कोहरे की चेतावनी जारी की है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में आगरा, हाथरस,अलीगढ़, मथुरा में कई दिनों से सुबह की शुरुआत कोहरे से हो रही है। मंगलवार को भी आगरा में कोहरा छाया हुआ है।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: थाना-चौकी प्रभारियों सहित उपनिरीक्षकों(sub inspectors)के बंपर तबादले, देखें सूची

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में मौसम को लेकर जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में कोहरे का प्रकोप रहेगा। इस दौरान इन दोनों ही जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने घने कोहरे की संभावना व्यक्त करते हुए दोनों ही जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि पर्वतीय जनपदों में पाला पड़ने से परेशानियां हो सकती है।

उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। राज्यभर में कहीं भी भारी बारिश या बर्फबारी को लेकर आशंका नहीं जताई गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढें : गुड़ की मिठास-घुघुतिया का स्वाद घोलता उत्तरायणी (uttarayani) का त्योहार

अरुणाचल प्रदेश में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई हैं। मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत उत्तर भारत और मध्य भारत के 17 राज्यों की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों के कई बड़े शहरों में विजिबिलिटी घटकर काफी कम हो सकती है।

मौसम विभाग ने देश के 6 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इनमें बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम शामिल है। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्यों में भी आज हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। घने कोहरे की वजह से उत्तर भारत में कई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो हो गई है। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक विजिबिलिटी घटकर 0 हो गई है। करीब 6 एयरपोर्ट पर यह आलम है। घने कोहरे की वजह से रेल और हवाई सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रहीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज़्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं हैं।

यह भी पढें : संस्कृति के संरक्षण में सहायक सिद्ध होते हैं मेले(fairs), कुमाऊं का प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले का आगाज

खराब मौसम और कोहरे की वजह से देश में फ्लाइट ऑपरेशन पर असर देखा जा रहा है। पिछले 4 दिनों में 650 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ीं या रद कर दी गई हैं। इससे पैसेंजर्स भी नाराज दिखे। क्रू से इनके झगड़े, बहस और नाराजगी की खबरें भी मिल रही हैं।

द डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने यात्रियों की दिक्कत देखते हुए विमान कंपनियों के लिए नई एसओपी जारी की। इसमें उड़ानें रद्द या लेट होने की स्थिति में यात्रियों के साथ उनका कम्युनिकेशन बेहतर करने पर जोड़ दिया है। इसमें कहा है कि फ्लाइट में 3 घंटे या उससे ज्यादा देरी होने पर एयरलाइन कंपनी उसे रद्द कर दें।

पैसेंजर्स को फ्लाइट देरी की जानकारी रियल टाइम में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। कंपनियों को फ्लाइट टिकट पर बोर्डिंग से इनकार करने, उड़ान रद होने या देरी के मामले में यात्रियों के अधिकारों की जानकारी भी देनी होगी।

यह भी पढें : चमोली में मशरूम उत्पादन (Mushroom production) काश्तकारों के लिए साबित हो रहा संजीवनी

Next Post

बोधिसत्व विचार श्रृंखला 3.0 का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

बोधिसत्व विचार श्रृंखला 3.0 का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ प्रदेश में स्थित केंद्रीय संस्थानों के प्रमुखों से विचार मंथन कर हुई शुरूआत उत्तराखण्ड शोध, साधना, आध्यात्म, ज्ञान और विज्ञान का संगम स्थल रहा है उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास की […]
p 1 39

यह भी पढ़े