अच्छी खबर : 4 नवंबर को सीएम धामी करेंगे “मुख्यमंत्री लखपति दीदी” योजना का शुभारंभ, 2025 तक सवा लाख समूह की महिलाओं को बनाएंगे लखपति : Ganesh Joshi

admin
IMG 20221029 WA0031
  • ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक करते विभागीय मंत्री गणेश जोशी
  • 4 नवंबर को सीएम धामी करेंगे मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का शुभारंभ
  • 2025 तक सवा लाख समूह की महिलाओं को बनाएंगे लखपति : Ganesh Joshi

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने विभागीय अधिकारियों के साथ ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने ग्राम्य विकास से जुड़ी योजनाओं का समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने कहा कि 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस है, इसी श्रृंखला में 4 नवम्बर को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू करने जा रहे हैं।

IMG 20221029 WA0032

मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा उसकी लॉन्चिंग की जाएगी। हमारा लक्ष्य है कि 2025 तक, जब हमारा प्रदेश 25 साल का होगा, जो हमारे समूह की 3 लाख 67 हजार महिलाएं हैं, जो समूह के माध्यम से काम कर रही हैं, उनमें से सवा लाख बहनों को हम वर्ष 2025 तक लखपति बनाएंगे।

उस दिन प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भी आवास दिए जाएंगे। इसी प्रकार कौशल योजना के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति को मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री मोदी का फोकस जहां देश की सीमा पर डटे जवानों पर है, वही किसानों की भी वह चिंता करते हैं और मातृशक्ति की भी चिंता करते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

इस अवसर पर ग्राम्य विकास सचिव डा0 बीबीआरसी पुरुषोतम, अपर सचिव नितिका खंडेलवाल, अपर सचिव आनंद स्वरूप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

यह भी पढें :  ब्रेकिंग (Transfer): शासन ने किया बड़ा फेरबदल, आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के तबादले। तीन जिलों के DM बदले

 

यह भी पढें : सियासत : रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष फिर बनीं अमरदेई शाह (Amardei Shah), इतने सदस्यों का मिला समर्थन

 

 

यह भी पढें : विरोध : केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में लगाई गई सोने की परत के सामने अध्यक्ष अजेंद्र अजय (Ajendra Ajay) के फोटो खिंचाने पर तीर्थ पुरोहितों का और भड़का गुस्सा

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: CM Dhami ने गृह मंत्रालय के चिंतन शिविर में किया प्रतिभाग, सोशल मीडिया पर प्रकाशित फर्जी खबर व भड़काऊ पोस्ट पर सख्ती से कानून बनाने की पैरवी

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो विमान (Indigo flight) में लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची 184 यात्रियों की जान

Next Post

ब्रेकिंग : ‘देहरादून मैराथन’ में CM Dhami ने  किया प्रतिभाग, राष्ट्रीय एकता एवं नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को पुलिस लाईन रेसकोर्स में ‘देहरादून मैराथन’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 21 किमी की हाफ मैराथन एवं 10 किमी दौड़ का फ्लैग आफ किया। आजादी के अमृत महोत्सव […]
1667112374788

यह भी पढ़े