PM Modi के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने चारों-धामों में कराई विशेष पूजा-अर्चना - Mukhyadhara

PM Modi के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने चारों-धामों में कराई विशेष पूजा-अर्चना

admin
1663412940161
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने चारों-धामों में कराई विशेष पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के जन्मदिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से चारों धामों में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही श्री हेमकुंड साहिब में विशेष अरदास कराई गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के जन्मदिवस को पूरे देश में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर चारों धामों (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री) में विशेष पूजा अर्चना एवं महारुद्राभिषेक कराया गया। श्री हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब में भी इस अवसर पर विशेष अरदास का आयोजन हुआ।

IMG 20220917 WA0029

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रभु से  प्रधानमंत्री के सुदीर्घ जीवन, स्वस्थ जीवन और यशस्वी होने हेतु प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की अगुवाई में आज देश-दुनिया मे भारत के मान में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री जी का विशेष लगाव है। आज उनके मार्ग-दर्शन में उत्तराखंड में विकास की तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं।

वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाईन देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पुलिस लाईन देहरादून में पुलिस के अधिकारियों, जवानों एवं अन्य लोगों द्वारा रक्तदान किया गया।

IMG 20220917 WA0031

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश में सेवा के अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आज से 2 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके तहत स्वच्छता, रक्तदान एवं सेवाभाव के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस पुण्य कार्य से हम अनेक लोगों को जीवनदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि ई रक्तकोष पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त एवं समृद्धशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।

IMG 20220917 WA0028

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कि प्रदेश में 52 ब्लड बैंक हैं। अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर सकें, इसके लिए पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा की गई है।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

ब्रेकिंग : टिहरी में मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल (Premchand Agrawal) के काफिले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे। उत्तराखंड में भर्ती घोटाले से हैं आक्रोशित

टिहरी/मुख्यधारा उत्तराखंड में भर्तियों में हुए घोटालों से खिन्न कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिहरी पहुंचे वित्त मंत्री (Premchand Agrawal) के काफिले को काले झंडे दिखाकर तीखा विरोध जताया। इस दौरान उनके खिलाफ घोटालेबाज मंत्री वापस जाओ व मुर्दाबाद के नारे भी […]
1663416780391

यह भी पढ़े