पौड़ी गढ़वाल : क्वारंटीन सेंटर में बुजुर्ग महिला की मौत। अब तक हो चुकी हैं चार मौतें - Mukhyadhara

पौड़ी गढ़वाल : क्वारंटीन सेंटर में बुजुर्ग महिला की मौत। अब तक हो चुकी हैं चार मौतें

admin
Pauri dist 3

पौड़ी गढ़वाल।  जनपद के क्वारंटीन सेंटर में एक और वृद्ध महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस प्रकार पौड़ी जनपद में क्वारंटीन सेंटर में प्रवासियों की यह चौथी मौत है। बताया गया कि महिला हार्ट पेशेंट थी और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था।

राजस्व उपनिरीक्षक विवेक सिंह रावत के अनुसार पीपली गांव की वृद्ध महिला ठगुली देवी अपने परिजनों के साथ दिल्ली से लौटी थी। वह अपने परिवार वालों के साथ गांव के सामुदायिक केंद्र में क्वारंटीन कर दिए गए थे।

शुक्रवार रात्रि अचानक महिला के सीने में दर्द हुआ और कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर चिकित्सकीय टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पता चला कि महिला हार्ट पेशेंट थी और उनका इलाज लंबे समय से चल रहा था। उनमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं पाए गए। डॉक्टरों की टीम ने उनकी मौत हार्ट अटैक से होना पाया। चिकित्साकों ने मृतका के परिजनों की स्वास्थ्य की जांच की, जिनमें स्वास्थ्य खराब होने के कोई लक्षण नहीं पाए गए। इसके बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बताते चलें कि इससे पहले जनपद के क्वारंटीन सेंटर में पहली मौत एक बुजुर्ग महिला की रिखणीखाल क्षेत्र में हुई थी। उसकी लंबी बीमारी के चलते मौत हुई थी।

उसके बाद थलीसैंण ब्लॉक में एक प्रवासी की मौत हुई थी। उन्हें अस्थमा का अटैक पड़ा था।

तीसरा मामला विकासखंड पौड़ी के एक गांव में क्वारंटीन में रह रहे एक युवक की मौत हुई थी। वह पीपली गांव क  था और 25 साल का था। प्रशासन ने उसकी मौत टीबी के कारण होना बताया था और वह काफी समय से छाती रोग से परेशान था। बाद में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। अब पौड़ी गढ़वाल में चौथी घटना के रूप में एक वृद्धा की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड से बड़ी खबर : काबीना मंत्री महाराज की पत्नी देहरादून में कोरोना पॉजीटिव

यह भी पढ़ें : सरकार के प्रवक्ता के स्ट्रॉक से भंवर में फंसी उत्तराखंड कांग्रेस

यह भी पढ़ें : 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, धार्मिक स्थल व सैलून भी खुलेंगे। तीन चरणों में खुलेगा लॉकडाउन

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर corona : उत्तराखंड में आज मिले 33 पॉजीटिव। कुल हुए 749

Next Post

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत एम्स में भर्ती। महाराज समेत अन्य 41 लोग क्वारंटीन

देहरादून। गत दिवस कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद आज उन्हें एम्स में भर्ती करवा दिया गया है। इसके अलावा मंत्री सतपाल महाराज और उनके संपर्क में आए  लोगों […]
maharaj

यह भी पढ़े