Purola : नपं. अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने 126.00 लाख की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को किया समर्पित, 252 आंदोलनकारियों को किया सम्मानित - Mukhyadhara

Purola : नपं. अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने 126.00 लाख की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को किया समर्पित, 252 आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

admin
1668052338511
  • राज्य स्थापना दिवस पर 252 आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
  • राज्य स्थापना दिवस पर नवनिर्मित 126.00लाख की लागत से बना कार्यलय भवन का किया लोकार्पण
  • रंगारंग कार्यक्रमों के साथ डोम धाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

नीरज उत्तराखण्डी/पुरोला

उतराखंड राज्य के 22वें स्थापना दिवस पर नगर पंचायत समेत विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जहां रंवाई घाटी के  पुरोला, मोरी, नौगांव व बड़कोट के लगभग 252  चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों को स्मृति चिन्ह व शौल ओढ़ाकर सम्मानित किया, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने 126.00 लाख से निर्मित दो मंजिले कार्यालय भवन का लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।

IMG 20221109 WA0048

नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व तहसील प्रांगण में प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने माला पहना कर पुरोला व मोरी के आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।

Screenshot 20221110 091403 Facebook

वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों सहित  विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए दर्जनों लोगों को भी सम्मानित किया गया।

Screenshot 20221110 091407 Facebook

स्थापना दिवस के अवसर पर बीएल जुवांठा राजकीय महा विद्यालय सहित इंटर कॉलेजों में छात्रों ने सफाई अभियान चलाकर विभिन्न कार्यक्रमो व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Screenshot 20221110 090659 Facebook Screenshot 20221110 090647 Facebook Screenshot 20221110 091613 Facebook Screenshot 20221110 091435 Facebook

नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी ने आंदोलनकारियों को सम्मानित करते हुए बाहर से आये अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

IMG 20221109 WA0049 IMG 20221109 WA0047

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र राणा, सकल चंद रावत, व्यावर मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान, युद्ववीर सिंह रावत, जशोदा राणा, महावीर रंवाल्टा, बिरेंद्र पयाल, खिलान्द विजल्वाण, रोजी सिंह सौंदाण, राजपाल पंवार, जयेंद्र सिंह राणा, पृथ्वीराज कपूर समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद थे।

Next Post

...तो टिहरी लोकसभा सीट पर है कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल (Subodh Uniyal) की नजर!

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड के अनुभवी एवं तेजतर्रार कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल (Subodh Uniyal) राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अपने नए बयान के कारण अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वे अब विधानसभा की बजाय लोकसभा की दावेदारी […]
FB IMG 1668077169471

यह भी पढ़े