कांग्रेस ने जताया विरोध: मोदी सरकार के नेहरू मेमोरियल (Nehru Memorial) का नाम बदलने पर राहुल गांधी ने कहा- नेहरू जी की पहचान उनके कर्म है उनका नाम नहीं - Mukhyadhara

कांग्रेस ने जताया विरोध: मोदी सरकार के नेहरू मेमोरियल (Nehru Memorial) का नाम बदलने पर राहुल गांधी ने कहा- नेहरू जी की पहचान उनके कर्म है उनका नाम नहीं

admin
r 1 12

कांग्रेस ने जताया विरोध: मोदी सरकार के नेहरू मेमोरियल (Nehru Memorial) का नाम बदलने पर राहुल गांधी ने कहा- नेहरू जी की पहचान उनके कर्म है उनका नाम नहीं

मुख्यधारा डेस्क

15 अगस्त को केंद्र सरकार के नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने के बाद कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। पिछले दिनों मोदी सरकार ने नेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय रख दिया है। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं। राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर लद्दाख रवाना हो गए हैं। लद्दाख रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से दो दिनों के लिए लेह-लद्दाख के दौरे पर रहेंगे।

यह भी पढें : …जब उत्तराखंड रोडवेज की बस (Uttarakhand Roadways Bus) इस मार्ग पर सड़क से बाहर निकल कर हवा में लटकी! जानिए फिर क्या हुआ!

राहुल लद्दाख प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रख कांग्रेस को मजबूत बनाने की रणनीति बनाएंगे। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्विटर पर पोस्ट किया आज से, एक प्रतिष्ठित संस्थान को एक नया नाम मिलता है। विश्व प्रसिद्ध नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) पीएमएमएल-प्रधानमंत्री स्मारक संग्रहालय बन गया है।मोदी के पास भय, जटिलताओं और असुरक्षाओं का एक बड़ा बंडल है, खासकर जब यह हमारे पहले और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री की बात आती है। उनके पास नेहरू और नेहरूवादी को नकारने, विकृत करने, बदनाम करने का एक सूत्रीय एजेंडा रहा है।

यह भी पढें : उत्तराखंड: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्यहित में की ये 13 घोषणाएं

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सरकार के इस कदम पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि नाम बदलने की जो राजनीति हो रही है, वह दिल्ली वालों ने उत्तर प्रदेश से सीखी है। यहां इकाना स्टेडियम, जो भगवान विष्णु के नाम पर था। अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया गया। हमें इससे कोई नाराजगी नहीं है। हमें खुशी तब होती, जब उनके गांव बटेश्वर में भी एक यूनिवर्सिटी बन जाती। उनके परिवार के लोगों को और शुरुआती समय में जिन्होंने उनको राजनीति में आगे बढ़ाया उनका भी सम्मान हो जाता।

यह भी पढें : उत्तराखंड के घी संक्रांति (Ghee Sankranti) जिसे ओलगिया त्यौहार के नाम से भी जाना जाता है

राजधानी दिल्ली में पंडित नेहरू के आधिकारिक आवास रहे 3 मूर्ति भवन परिसर में बने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम अब बदला जा चुका है। इसका आदेश जारी होने के तुरंत बाद ही नेहरू म्यूजियम में लगे बोर्ड और गेट के साइन बोर्ड पर इस जगह का नाम बदला जा चुका है जिसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। पहले नेहरू मेमोरिलय म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम से जानी जाने वाली इस जगह को अब प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम से जाना जाएगा।

Next Post

भौतिक विज्ञान की धरोहर डॉ. डीडी पंत (DD Pant)

भौतिक विज्ञान की धरोहर डॉ. डीडी पंत (DD Pant) डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला कुमाऊं विवि को अकादमिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने का श्रेय प्रख्यात भौतिक विज्ञानी डॉ. डीडी पंत को जाता है। उन्हें देश व समाज से बेहद लगाव और प्रेम […]
b 1

यह भी पढ़े