मुख्यधारा पर आज का राशिफल (Rashiphal), जानिए आपके लिए कैसा रहेगा रविवार 11 दिसम्बर का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का राशिफल (Rashiphal), जानिए आपके लिए कैसा रहेगा रविवार 11 दिसम्बर का दिन

admin
Rashiphal mukhyadhara.in

दिनांक- 11 दिसम्बर 2022

🌺 आज का पंचांग / राशिफल (Rashiphal) 🌺

  • दिन – रविवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – हेमन्त
  • काल (राहु)- पूर्व दिशा
  • मास – पौष
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि-तृतीया
  • नक्षत्र – पुनर्वसु
  • योग – ब्रह्म
  • करण- भद्रा
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌸आज का व्रत व विशेष:- श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत च.उ.रा. 7:45 ।
  • 🌞सूर्योदय- 6:33
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— ज्येष्ठा नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत को उठाने से इन्द्र का अहंकार टुटा था।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:42 से 1:18 बजे तक।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 3:50 से 5:09 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

हर दिन कुछ ऐसा जरूर करें जो आपको बेहतर कल के और करीब ले आए।

11 दिसंबर का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन बाहरी संपर्कों से लाभ दिलाने वाला रहेगा। समझ और विवेक से काम लेने का हर मौका आपके पक्ष में रहेगा जो आपको फायदा देगा। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आज आप परिवार और मित्रों पर कुछ पैसा भी खर्च कर सकते हैं। आज कोई भी फैसला भावुक होकर न लें, नुकसान हो सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में मुश्किल आ सकती है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले गंभीरता से सोच-विचार कर लें। कुल मिलाकर सेहत ठीक रहेगी।

वृषभ राशि :

आज का दिन शुभ समाचार लेकर आने वाला है। दरअसल, जो लोग विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लोग आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व की सराहना करेंगे। साथ ही आज परिवार में किसी सदस्य की शादी या सगाई से संबंधित कुछ मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। फिलहाल आपकी आय मध्यम रहने के कारण बजट का ध्यान रखना आवश्यक है। आज आपको अपने भाइयों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करना होगा। वर्तमान परिस्थितियों के कारण व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आने की संभावना है। पति पत्नी के बीच आज संबंध सामान्य रहेंगे।

मिथुन राशि :

आज का दिन काफी अहम रहने वाला है। आज आपके प्रयासों से रिश्ते के मूल्य और महत्व को बनाए रखा जाएगा। इतना ही नहीं आज किसी का अटका हुआ या उधार लिया हुआ धन वापस मिलने से संतोष की अनुभूति हो सकती है। पार्टी से जुड़ा कोई काम आज पूरा हो सकता है। इस समय मार्केटिंग से जुड़े किसी भी काम के अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आर्थिक मामलों के कारण कुछ रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसलिए आज किसी के भी लेनदेन करें तो बहुत सावधानी के साथ करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

कर्क राशि :

आज का दिन व्यक्तित्व में निखार दिलाने वाला रहेगा। ध्यान रखें कि आज अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। साथ ही आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा। भाइयों से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। अपनी मानसिक स्थिति को स्थिर रखें और इस बात का ध्यान रखें कि आपके मन में कोई भी नकारात्मक विचार उत्पन्न न हो। कोई महत्वपूर्ण वस्तु चोरी होने की भी संभावना है। व्यवसाय से जुड़े कार्यों में आपकी कोई नई तकनीक या हुनर आपको सफलता दिलाएगा। । पति-पत्नी के संबंधों में कुछ अनबन हो सकती है।

सिंह राशि :

आज का दिन कुछ समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद को दूर करने का यह सही समय है। साथ ही आज आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। परिवार के साथ एक धार्मिक गतिविधि भी एक शांतिपूर्ण समय हो सकता है। आज खुद पर अहंकार को हावी न होने दें। जितना सरल स्वभाव रहेगा उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार की गलत बात से भी नकारात्मक विचार मन में आ सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में अपने विचारों को ही ऊपर रखें। अविवाहित लोगों के संबंध अच्छे रहने की संभावना है।

तुला राशि :

आज ग्रहों की स्थिति भाग्य को मजबूत करने वाली रहेगी। यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो तुरंत निर्णय लें। घर में साज-सज्जा से जुड़े कामों में भी कोई बदलाव की योजना बन सकती है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के कारण अनबन होने की संभावना है। हर किसी को खुश करने की कोशिश करते हुए आप खुद के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों मे मधुरता आएगी।

कन्या राशि :

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नई योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत और प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से सुकून मिल सकता है। व्यवसाय में वर्तमान स्थितियों का प्रभाव अभी के लिए हो सकता है। जो लोग प्रेम संबंधों में है और शादी करना चाहते हैं उन्हें आज परिवार की रजामंदी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि :

आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो वर्तमान स्थितियों को सोच समझकर ही लें। परिवार का सहयोग भी आपको निर्णय लेने में मदद कर सकता है। उत्साहजनक कार्यों से समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। अधिक सोचने और उस पर समय व्यतीत करने से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। लोगों का मनोरंजन करते हुए अपने स्वभाव में लचीलापन लाएं। सभी व्यावसायिक कार्य ठीक से चलते रहेंगे। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।

धनु राशि :

आज का दिन सामान्य रहेगा। इस समय अपनी ऊर्जा को इकट्ठा करने और नई नीतियों को फिर से बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि आप कोई योजना की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। ध्यान रखें की आज किसी के भी साथ मतभेद न हो। व्यवसाय के लिए सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए अपने काम करने के तरीके में बदलाव करें। परिवार के मामले शांति से सुलझाएं।

मकर राशि :

आज का दिन आपको अपने कर्म में विश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। दूसरों से उम्मीद न करें लेकिन अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखें। प्रकृति निश्चित रूप से आपकी मदद कर सकती है। व्यवहार में संदेह उत्पन्न न होने दें। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट में असफलता के कारण कुछ तनाव में रह सकते हैं। निराश न हों और पुनर्विचार करें। व्यवसाय विकास के लिए अपने संपर्क को मजबूत करें।इस समय कर्मचारियों और सहयोगियों का पूरा स्पोर्ट आपको मिलेगा। पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल बना रहेगा।

कुंभ राशि :

आज के दिन कार्यों में चल रही दिक्कतों से कुछ राहत मिल सकती है। तो आप सहज और आराम महसूस कर सकते हैं। किसी पॉलिसी के मैच्योर होने आदि के चलते प्रॉपर्टी के कामकाज से जुड़ी कोई स्कीम भी बन सकती है। खुद पर ज्यादा जिम्मेदारी लेने के बजाय उन्हें साझा करना सीखें। परिवार के बाकी लोगों को भी जिम्मेदारी सौंपे। साथ ही दिखावे के चक्कर में गलत खर्चा न करें। व्यावसायिक स्थान पर आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। प्रेम संबंध और प्रगाढ़ हो सकते हैं। काम के बीच में आराम करें।

मीन राशि :

आज का दिन पुराने मित्रों से मुलाकात कराने वाला रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान भी आपको तनाव से मुक्ति दिला सकता है। इस समय अनेक प्रकार की लाभकारी और सुखदायी स्थितियां बन सकती हैं। बच्चों पर ज्यादा बंदिशें न लगाएं। इससे उनका आत्मसम्मान कम हो सकता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका गुस्सा और अहंकार किसी करीबी मित्र के साथ निराशा का कारण बन सकता है। व्यापार में कार्य की प्रगति को लेकर कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

Next Post

बनारस पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत, बोले : दिसम्बर 2022 तक 1800 वेलनेस सेंटरों (Wellness centers) को करेंगे स्थापित

बनारस पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) दिवस पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग सम्मेलन में डॉ0 रावत ने दी प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देहरादून/मुख्यधारा सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 […]
IMG 20221211 WA0007

यह भी पढ़े