ब्रेकिंग:  उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर भर्ती को लेकर ऋतु खंडूड़ी (Ritu Khanduri) आज कर सकती हैं बड़ा फैसला, 3 बजे प्रैस - Mukhyadhara

ब्रेकिंग:  उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर भर्ती को लेकर ऋतु खंडूड़ी (Ritu Khanduri) आज कर सकती हैं बड़ा फैसला, 3 बजे प्रैस

admin
IMG 20220903 WA0009

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी (Ritu Khanduri) की 3 बजे पत्रकार वार्ता

मुख्यधारा/देहरादून 

उत्तराखंड की सियासत में विधानसभा में बैकडोर से हुई भर्ती का मामला हर दिन तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस पूरी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। इस मामले में धामी सरकार घिरती नजर आ रही है। पूर्व स्पीकर और मौजूदा प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल पर विधानसभा में नियुक्तियों में पक्षपात करने का आरोप लगा है।

वहीं विपक्षी कांग्रेस भी इस मुद्दे को छोड़ना नहीं चाहती है। विधानसभा में बैक डोर से हुई भर्ती का मामला दिल्ली तक पहुंच चुका है। दिल्ली से मिले दिशा निर्देश के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रवैया अपनाया हुआ है।

2 दिन पहले सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी (Ritu Khanduri) को पत्र लिखकर विधानसभा में की नियुक्तियों में अनियमितता के आरोपों की जांच कराने की मांग की है। सीएम धामी ने कहा कि अनियमितताओं का पता चलने पर भर्तियों को रद कर दिया जाएगा।

वहीं पिछले दिनों कनाडा दौरे से लौटी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी कुछ देर बाद करीब 3:30 बजे देहरादून स्थित विधानसभा सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहीं हैं।

माना जा रहा है कि ऋतु खंडूड़ी (Ritu Khanduri) इस दौरान विधानसभा में हुई बैक डोर भर्ती में अनियमितता को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं। तय माना जा रहा है कि यह सभी भर्तियां रद होनी है। इस मामले में दोषी पाए गए नेताओं पर भी गाज गिर सकती है।

 

यह भी पढें : भिकियासैंण : सभ्य समाज का क्रूर स्याह चेहरा! सवर्ण युवती से शादी करने पर ससुरालियों ने कर दी अनु. जाति के युवक की हत्या

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग(uksssc): पेपर लीक मामले में आयोग ने भेजा लखनऊ की आरएमएस टेक्नोसॉल्यूशन कंपनी को नोटिस। फर्म को काली सूची में डालने की तैयारी

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: uksssc पेपर लीक धांधली में पीआरडी कर्मचारी गिरफ्तार, ऐसी करवाई थी नकल। stf ने अब तक 33 अभियुक्त दबोचे

Next Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर भर्ती मामले में अध्यक्ष रितु खंडूरी (Ritu khanduri) ने लिया बड़ा फैसला। एक्सपर्ट कमेटी करेगी भर्तियों की जांच

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर भर्तियों को लेकर मचे घमासान पर वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी (Ritu khanduri) ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा की गरिमा बनाए रखने के लिए कठोर से कठोर निर्णय लूंगी। उन्होंने […]
IMG 20220903 WA0009

यह भी पढ़े