शिव दयाल/टिहरी
टिहरी लेक फेस्टिवल देवलसारी एमटीवी टूर में 51 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक यात्रा समाप्त की। पहाड़ी पेडलर की टीम ने स्थानीय युवाओं बच्चों के लिए एडवेंचर जोन बनाया। जिसमें जिपलाइन वाली क्रॉसिंग टीम बिल्डिंग एक्टिविटी करवाई। स्थानीय बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। 15 वर्षीय अदिति रमोला, 21 वर्षीय दृष्टिबाधित दीपांशु पालीवाल, 64 वर्षीय विनोद सकलानी एवं 60 वर्षीय अरुण कुमार इस आयोजन को लेकर बहुत खुश थे।
नेचर कनेक्ट के संस्थापक अजय कंडारी ने बताया कि इन गतिविधियों में स्थानीय बच्चों ने प्रतिभाग किया एवं भविष्य में ऐसे आयोजन करने का आग्रह किया। उनकी टीम के अंशुल, कृष्ण, नितिन थापा आदि ने बताया में रोमांचक खेलों से हम बच्चों में टीम बिल्डिंग की भावना पैदा कर एक जिम्मेदार नागरिक के भाव पैदा कर सकते हैं।

रात्रि के समय में संदीप गुसाई ने उत्तराखंड की लोक कथाएं सुनवाई।
रात्रि के समय में होम स्टे संचालक अरुण गौड द्वारा प्रकाश बल्ब लगाकर कीट पतंग को दर्शाया गया एवं प्रतिभागियों को उनके बारे में जानकारी दी और बताया कि प्रकृति पर्यटन की इस दिशा में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इसको एक करियर के रूप में लिया जा सकता है
कार्यक्रम के दूसरे दिन अरुण गौड द्वारा बर्ड वाचिंग के लिए देवलसारी के जंगल में ग्रुप को ले जाया गया, जहां पर उन्होंने कई पक्षियों के बारे में जानकारी दी और देवलसारी के जंगल में कई प्रकार के पक्षी दिखाए।
दूसरी ओर प्रियंका बिष्ट ने एक ग्रुप को योग करवाया और वैलनेस टूरिज्म के बारे में बताया। इसके पश्चात स्थानीय युवाओं बच्चों के साथ प्रतिभागी ट्रैक्टर ओतण से गुजेथा ट्रैक की ओर रवाना हुए खड़ी चढ़ाई चढ़ने के पश्चात गुजेथा में ट्रैक सबमिट किया गया। 80% प्रतिभागियों ने इस ट्रैक को पहली बार किया और प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर सभी लोग बहुत उत्साह में थे, जिसके लिए सभी ने जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। इसके पश्चात जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा, तहसीलदार वीरम सिंह पवार ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर बधाई दी।


