प्रदेश की नदियों को बचाने व चेक Dam बनाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ मुख्य सचिव ने किया मंथन - Mukhyadhara

प्रदेश की नदियों को बचाने व चेक Dam बनाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ मुख्य सचिव ने किया मंथन

admin
ndi

प्रदेश की नदियों को बचाने व चेक डैम (Dam) बनाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ मुख्य सचिव ने किया मंथन

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में प्रदेश की नदियों को बचाए जाने और चेक डैम बनाए जाने आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक आयोजित हुई।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: उत्तराखंड बीजेपी (BJP) ने अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग मोर्चो के जिला अध्यक्षों की घोषणा की, देखें सूची

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की नदियों के पुनरोद्धार के लिए प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नदियों को बचाने के लिए प्राधिकरण बनाए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने जनपद स्तरीय और राज्य स्तरीय प्राधिकरण बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा आधारित नदियों को बचाने के लिए उनके श्रोत से राज्य की सीमा तक कार्य करने की आवश्यकता है। यह काम सुचारू रूप से हो सके इसके लिए सिंचाई, लघु सिंचाई, जलागम और वन विभाग को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को लगातार मॉनिटर किया जाए। इसके लिए एक डेडिकेटेड सेल का गठन किया जाए।

यह भी पढ़े : उपलब्धि: रुद्रप्रयाग के शिक्षक राधेलाल उत्तरांचली (Radhelal Uttaranchali) होंगे मानद उपाधि (Doctorate) से सम्मानित

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि वन विभाग और सिंचाई विभाग द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक चेक डैम बनाएं जाएं। इससे भूजल स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि चैक डैम और वृक्षारोपण आदि के माध्यम से लगातार इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर वन विभाग से डी.एस. मीणा ने टिहरी जनपद में हेंवल नदी के पुनरोद्धार के लिए किए गए प्रयासों पर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्य सचिव ने उनके प्रयासों को सराहते हुए कहा कि इस कार्य को पूरे प्रदेश में किस प्रकार से लागू किया जा सकता है, इसके लिए कॉन्सेप्ट पेपर तैयार किया जाए।

यह भी पढ़े :शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के स्थापना दिवस: मंत्री Premchand Aggarwal ने की 2008 से शिक्षा क्षेत्र में किये गए कार्यों की प्रशंसा

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, हरिचन्द्र सेमवाल सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

कैबिनेट मंत्री महाराज ने Tehri Garhwal में किया 1313.55 लाख की 11 योजनाओं का शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री महाराज ने टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal) में किया 1313.55 लाख की 11 योजनाओं का शिलान्यास टिहरी/मुख्यधारा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद टिहरी गढ़वाल में कुल लागत धनराशि 1313.55 लाख की 11 विभागीय योजनाओं का शिलान्यास किया गया। […]
satpal 5

यह भी पढ़े