Uttarakhand: सीएम धामी ने राज्य की सबसे बड़ी अक्षय पात्र रसोई (Akshay Patra Rasoi) का किया शुभारंभ, स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलेगा भोजन - Mukhyadhara

Uttarakhand: सीएम धामी ने राज्य की सबसे बड़ी अक्षय पात्र रसोई (Akshay Patra Rasoi) का किया शुभारंभ, स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलेगा भोजन

admin
IMG 20220715 WA0040

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के सुद्धोवाला में राज्य की सबसे बड़ी केंद्रीकृत रसोई (Akshay Patra Rasoi) का शुभारंभ किया। यह रसोई अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से खोली गई है। इस रसोई से 15500 छात्र-छात्राओं को मिड- डे मील भोजन परोसा जाएगा।

इस मौके मुख्यमंत्री धामी ने रसोई में रोटी भी बनाई। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमीन पर बैठकर आम लोगों की तरह भोजन भी किया। उपस्थिति स्कूली छात्र-छात्राओं को सीएम धामी ने ज्ञानवर्धक बातें भी बताइए।

मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि रसोई में आधुनिक मशीनों से भोजन बनाया जाएगा। इन मशीनों से एक बार में एक कुंतल आटा गूंथने के साथ ही 20 हजार रोटी, 1200 लीटर दाल और 100 किलो चावल बन सकेगा। भोजन के निर्माण और उसकी आपूर्ति के लिए रसोई में 150 कार्मिक तैनात किए जाएंगे।

प्रदेश में जल्द चार अक्षय पात्र किचन (Akshay Patra Rasoi) और बनेंगे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जल्द ही हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर और गदरपुर में भी अक्षय पात्र किचन बनाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

बता दें कि सुद्धोवाला में तकरीबन दो एकड़ भूमि में 10 करोड़ रुपये से इस रसोई का निर्माण किया गया है।

अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतर्षभ दास ने बताया कि फाउंडेशन की उत्तराखंड में पहली और देश में 63वीं रसोई होगी।

नवनिर्मित रसोई के शुरू होते ही फाउंडेशन देश के 14 राज्यों में 20 हजार से अधिक विद्यालयों में प्रतिदिन 19 लाख विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराने का आंकड़ा छू लेगा।

कार्यक्रम हंस फाउण्डेशन की संस्थापक भोले महाराज, माता मंगला, अक्षय पात्र फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन चंचलापति दास, विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे, विधायक सहदेव पुण्डीर, मुन्ना सिंह चौहान, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : हरेला पर स्कूलों में अवकाश घोषित। स्कूल प्रशासन को बच्चों के साथ हरेला मनाने वाली खींचनी पड़ेंगी पांच फोटो

 

यह भी पढें : अजब-गजब (transfer of dead teacher): मौत के चार साल बाद हुआ शिक्षक का ट्रांसफर! शिक्षा विभाग के अधिकारियों की घोर लापवाही हुई उजागर। मंत्री ने बैठाई जांच

Next Post

मानसून सत्र से पहले घमासान : असंसदीय शब्दों को हटाने के बाद संसद परिसर में धरने पर भी रोक, विपक्ष का चढ़ा और पारा (ruckus in parliament)

नई दिल्ली। तीन दिन बाद यानी 18 जुलाई को संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। आमतौर पर सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान देखने को मिलता है, लेकिन इस बार पहले ही केंद्र सरकार और विपक्षी […]
IMG 20220715 WA0038

यह भी पढ़े