बड़ी खबर : आज उत्तराखंड में 319 corona पॉजिटिव व छह मौतें - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज उत्तराखंड में 319 corona पॉजिटिव व छह मौतें

admin
images 42

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना मरीजों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज प्रदेश भर से 319 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हुई है। इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या 3806 हो गई है, जबकि अभी भी 13246 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

आज इन जिलों से कितने मरीज

  • आज देहरादून से 10 कोरोना मरीज सामने आए हैं।
  • हरिद्वार जिले से 109 मामले आए हैं
  • नैनीताल से 23 लोग पॉजिटिव आए हैं।
  • बागेश्वर से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
  • चंपावत से एक व्यक्ति पॉजिटिव आया।
  • चमोली जिले से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।पिथौरागढ़ से एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
  • रुद्रप्रयाग से आज 41 लोगों में कोरोना पाया गया।
  • टिहरी गढ़वाल से 15 लोग पॉजिटिव आए।
  • उधम सिंह नगर से 38 मरीजों की पुष्टि हुई।
  • उत्तरकाशी जिले में आज 77 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अब तक प्रदेश में 235055 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज विभिन्न अस्पतालों से 385 मरीज डिस्चार्ज किए गए। आज 5053 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि 5668 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। प्रदेश में अब कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 12493 पहुंच गया है, जबकि इनमें से 8485 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 67.92% है।

20200817 201615

Next Post

सचिवालय सभागार में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रस्तुतीकरण

देहरादून। आज सचिवालय स्थित सभागार में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसमें राज्य विश्वविद्यालय के कुलपतिगणों, निदेशक उच्च शिक्षा, तकनीकि शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा व शासन के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि […]
FB IMG 1597674426217

यह भी पढ़े