कोरोना अपडेट : आज उत्तराखंड में 501 corona पाॅजीटिव/ पांच और मौतें/अब 3283 एक्टिव मामले - Mukhyadhara

कोरोना अपडेट : आज उत्तराखंड में 501 corona पाॅजीटिव/ पांच और मौतें/अब 3283 एक्टिव मामले

admin
corona

देहरादून।  उत्तराखंड में आज 501 corona पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। इस प्रकार आओ प्रदेश में 3283 एक्टिव मामले हो गए हैं, जबकि कुल आंकड़ा 9402 पर पहुंच गया है। जिनमें से 5963 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

पिछले 24 घंटों में 5 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है और अब तक प्रदेश में 117 लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है तथा 39 अन्य राज्यों में माइग्रेट कर चुके हैं।

आज प्रदेश के विभिन्न हॉस्पिटल से 232 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जबकि 4743 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 63.42% है।

आज 2 जिलों में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं, जिनमें हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले शामिल हैं। उधम सिंह नगर जिले में आज 171 मामले सामने आए हैं, जबकि हरिद्वार जनपद से आज 172 मामले पाए गए हैं।

इसके अलावा बागेश्वर से 10, चमोली से एक, चंपावत से एक, देहरादून से 38, नैनीताल जिले से 85, पौड़ी गढ़वाल से नौ, पिथौरागढ़ से तीन, रुद्रप्रयाग से दो, टिहरी से चार और उत्तरकाशी जिले से 5 मरीज पाए गए हैं।

कुल मिलाकर एक दिन में उत्तराखंड जैसे छोटे से राज्य में 500 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मामलों का सामने आने से प्रदेशवासियों के साथ ही शासन प्रशासन की चिंता बढ़ना भी स्वाभाविक है।हालांकि प्रदेश सरकार ने इसके लिए व्यापक इंतजाम भी किए हैं। कोविड नियंत्रण के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। आज मास्क पहनने का उल्लंघन करने के मामलों में भी जुर्माने की धनराशि को डबल कर दिया गया है। अब पहली बार में यदि कोई मास्क नहीं पहनता है तो उसे ₹200 का जुर्माना पड़ेगा, जबकि दूसरी बार यदि उसने गलती कर दी तो फिर ₹500 का चालान किया जाएगा।

इसके अलावा हाई रिस्क एरिया से उत्तराखंड पहुंचने वाले लोगों ने यदि अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छुपाने का प्रयास किया तो उन पर कड़ी कार्यवाही किए जाने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने सभी जिलाधिकारियों को इसका कड़ाई से अनुपालन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके उत्तराखंड में कोरोना मामलों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है।

एक समय था जब रिकवरी दर 80% से भी ऊपर पहुंच गई थी, लेकिन अब वह घटकर 63% पर आ गई है। बहरहाल अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार कोरोना से निपटने के लिए क्या नई रणनीति अपनाती है।

20200808 202301

20200808 202241

यह भी पढ़ें : दुखद कीर्तिनगर मलेथा के पास आदमखोर गुलदार का आतंक। युवती को बनाया निवाला

Next Post

21 बालिकाओं/महिलाओं व 22 आंगनबाड़ी कार्यकात्रियों को तीलू रौतेली सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड की वीरांगना “तीलू रौतेली” की जयंती पर “राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरुस्कार वितरण समारोह” में उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्यों के लिए प्रदेश की 21 बालिकाओं/ महिलाओं व 22 आंगनवाड़ी कार्यकार्तियो को तीलू रौतेली पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। […]
FB IMG 1596903794402

यह भी पढ़े