सांस्कृतिक नगरी (Cultural City) अल्मोड़ा में दिखी लोक संस्कृति की विभिन्न झलक, CM Dhami हुए शामिल - Mukhyadhara

सांस्कृतिक नगरी (Cultural City) अल्मोड़ा में दिखी लोक संस्कृति की विभिन्न झलक, CM Dhami हुए शामिल

admin
1668878020195

अल्मोड़ा/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मल्ला महल,(Cultural City) अल्मोड़ा में आयोजित आजीविका महोत्सव सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने दृष्टिबाधित बालिका नेहा के लोकगीत गाने पर प्रोत्साहन धनराशि भी प्रदान की।

IMG 20221119 WA0052

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा (Cultural City) में लोक संस्कृति की विभिन्न झलक देखने से ही बनती है।

अल्मोड़ा जिले में हमेशा से ही लोक संस्कृति को बचाने का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की संस्कृति एवं सभ्यता को बचाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा केन्द्र सरकार के नेतृत्व में राज्य सरकार मानसखण्ड कारिडोर मिशन पर कार्य कर रही है, जिसके अन्तर्गत पौराणिक मन्दिरों एवं धार्मिक स्थलों का संरक्षण कर इन्हें आपस में जोड़ने पर कार्य किया जा रहा है।

IMG 20221119 WA0051

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार लोक संस्कृति के संरक्षण एवं लोक विधाओं को आगे बढ़ाने हेतु प्रतिबद्व है। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प के तौर पर पलायान को रोकना होगा।

IMG 20221119 WA0050

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न संस्थानों द्वारा बनाये जा रहे सभी स्थानीय उत्पादों को राज्य सरकार एक मंच उपलब्ध करायेगी, जिससे इन उत्पादों को देश के साथ ही विदेशों में पहचान मिल सके। इस कार्यक्रम में राजस्थानी लोक कलाकारों, श्रीनगर से आयी पाण्डावास टीम द्वारा रंगारंग सुन्दर प्रस्तुत दी गयी।

IMG 20221119 WA0053

इस दौरान कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डा0 धन सिंह रावत, केबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी वन्दना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Next Post

जन्मदिवस विशेष : रोम ओलंपिक में मिल्खा सिंह (Milkha Singh) ने हार कर भी पूरे देश का दिल जीत लिया, फ्लाइंग सिख के नाम से भी मशहूर थे

रोम ओलंपिक में मिल्खा सिंह (Milkha Singh) ने हार कर भी पूरे देश का दिल जीत लिया, फ्लाइंग सिख के नाम से भी मशहूर थे मुख्यधारा डेस्क आज देश के सबसे सफल एथलीट्स और फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर […]
IMG 20221120 WA0005

यह भी पढ़े