यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र को बनाएंगे आदर्श विधानसभा : राणा - Mukhyadhara

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र को बनाएंगे आदर्श विधानसभा : राणा

admin
mahendra 2 1

30 लाख रूपये की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय भवन एवं मंच का प्रमुख महेंद्र राणा ने किया लोकार्पण

द्वारीखाल/मुख्यधारा

आज ऐतिहासिक डाडामण्डी गेंद मेला में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा ने गणमान्य अतिथियों एवं क्षेत्रीय जनता की गरिमामय उपस्थिति में 30 लाख रूपये की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय भवन एवं मंच का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रमुख राणा ने कहा कि वे यमकेश्वर विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

mahendra 1 1

इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने द्वारीखाल प्रमुख का डाडामण्डी पहुंचने पर गाजे-बाजे एवं फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरूआत पुरोहितों द्वारा मां कात्यायनी की पूजा अर्चना एवं हवन के साथ की गई। इसके बाद प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिलापट का लोकार्पण किया गया।

m rana

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रमुख का आभार प्रकट करते हुए उनसे आग्रह किया कि आप इस मुहिम को इसी प्रकार आगे बढाते रहें, इसके लिए हम हमेशा आपके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चलते रहेंगे।

mahendra 3 1

इस अवसर पर महेंद्र राणा ने कहा कि मैं विकास के लिए समर्पित हूँ और मैं विकासखण्ड द्वारीखाल में कराये गये विकास कार्यों की तरह ही यमकेश्वर विधान सभा को भी एक आदर्श विधान सभा बनाने का पूर्ण प्रयास करूंगा। राणा ने कहा कि मैं जो बोलता हूँ वो करके दिखाता हूँ। मेरी कथनी एवं करनी में कोई अन्तर नहीं है। मुझे आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए। मैं आप लोगों के सुख-दुख में सदैव खड़ा रहूॅंगा। यदि आप लोगों का इसी प्रकार सहयोग मिलता रहे तो यह विधानसभा भी आदर्श विधान सभा होगी। मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यो, अधिकारियों कर्मचारियों एवं मीडिया कर्मियों का आभार प्रकट करता हूँ।

mahendra 4 1

इस अवसर पर भण्डारे का आयोजन भी किया गया। तत्पश्चात प्रमुख महेन्द्र राणा द्वारा शिविर में लगे विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी आतिया परवेज, क्षे0पं0स0 भारत सिंह, यशपाल सिंह, प्रदीप कुकरेती, सुनीता देवी, ममता रावत, सुनीता विष्ट, राजमोहन नेगी, चन्द्रमोहन चौधरी, जगमोहन देवरानी, अर्जुन सिंह, राजशेखर, नत्थीलाल, सरिता देवी, नीलम देवी, कमलेश्वरी देवी, विकास, आनन्दमणि, लीला देवी, आशा देवी, भुवन मोहन से0नि0 प्रधानाचार्य, अजयपाल रावत अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएसन कोटद्वार, अमित नेगी, अनिल नेगी, विकास खण्ड के कर्मचारीगण, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित थे।

यह भी पढें : बड़ी खबर: यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद सीएम धामी का आया बड़ा बयान

यह भी पढें :सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया Uttarakhand में अन्नोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ। 14 लाख राशन थैलों का होगा वितरण

यह भी पढें : बड़ी खबर: यशपाल आर्य के आने से 2022 में कांग्रेस को सरकार बनाने से नहीं रोक सकता कोई ‘माई का लाल’: कुंजवाल

यह भी पढें : उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: यशपाल आर्य ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

यह भी पढें : बड़ी खबर: मंत्री यशपाल आर्य व संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल। भाजपा को झटका

यह भी पढें : बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से चढ़ा सियासी पारा

Next Post

बड़ी खबर : आगामी सत्र से सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगी नई शिक्षा नीति : धन सिंह

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए समिति का गठन  नई नीति के अनुसार हो पाठ्यक्रमों का सृजन, रोजगार को मिले बढ़ावा दून विवि में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू देहरादून/मुख्यधारा  नई राष्ट्रीय शिक्षा […]
dhan singh 3

यह भी पढ़े