उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत (Panchayat) संगठन का प्रतिनिधिमंडल पंचायत मंत्री से मिला, महाराज बोले- संविधान के अनुरूप ही मांगों पर किया जाएगा विचार

admin
IMG 20240715 WA0030
  • उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत (Panchayat) संगठन का प्रतिनिधिमंडल पंचायत मंत्री से मिला, महाराज बोले- संविधान के अनुरूप ही मांगों पर किया जाएगा विचार

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत (Panchayat) संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों के संदर्भ में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से मिला उन्होंने पंचायत को सशक्त करने में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अपनी मांगों के संदर्भ में ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल के नेतृत्व में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर मिला। उन्होंने पंचायतों को सशक्त करने में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रसंशा करते हुए आभार व्यक्त किया।

पंचायती राज मंत्री महाराज ने उनसे वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए परीक्षण करवाने के साथ ही उसे विधि विभाग को भेज दिया था। संविधान के अनुरूप ही मांगों विचार किया जाएगा।

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान कहा कि सरकार संविधान की 11वीं अनुसूची में वर्णित समस्त 29 विषयों को पंचायती राज संस्थाओं को सौंपने के साथ साथ पंचायतों को सशक्त करने के लिए लगातार काम कर रही है।

संविधान की 11 वीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों की निधियों, कार्मिकों एवं कार्यों (Funds, Functions and Functionaries) को पंचायतों को वास्तविक अर्थों को हस्तांतरित करने के लिए हम संकल्पबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Uttarakhand की बेटियां समाज के हर क्षेत्र में कर रही राज्य का नाम रोशन : राजीव महर्षि

Uttarakhand : हल्द्वानी निवासी शिवानी नेगी के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने दी बधाई देहरादून/मुख्यधारा Uttarakhand कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने हल्द्वानी जिला नैनीताल निवासी शिवानी नेगी सेना में लेफ्टिनेन्ट […]
FB IMG 1726629947213

यह भी पढ़े