Image

टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के अंतर्गत सुवाखोली से देवलसारी तक 35 किमी. साइकिल ट्रैकिंग का आयोजन

admin
IMG 20260309 WA0008

टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के अंतर्गत सुवाखोली से देवलसारी तक 35 किमी. साइकिल ट्रैकिंग का आयोजन

शिव दयाल/मुख्यधारा

टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के अंतर्गत साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जौनपुर विकास खंड में सुवाखोली से देवलसारी तक साइकिल ट्रैकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह ट्रैकिंग कार्यक्रम सुबह 8 बजे सुवाखोली से प्रारम्भ हुआ तथा विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर 2 बजे देवलसारी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

लगभग 35 किलोमीटर लंबी इस साइकिल ट्रैकिंग में कुल 50 साइकिल राइडर्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। ट्रैकिंग का मार्ग सुवाखोली से रोतु की बेली, अलमस, थत्यूड़, दुगड़ा, तेवा, बगसिल होते हुए देवलसारी तक निर्धारित किया गया था। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों को क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, पर्वतीय पर्यटन स्थलों तथा हरियाली से भरपूर वातावरण का अनुभव प्राप्त हुआ।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करना रहा।

IMG 20260309 WA0007

कार्यक्रम के दौरान धनोल्टी विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर तहसीलदार विरम सिंह पंवार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय नागरिक तथा बड़ी संख्या में साइकिल राइडर्स उपस्थित रहे।
टिहरी लेक फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार की गतिविधियां जनपद में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Next Post

टिहरी लेक फेस्टिवल : पहाड़ी पेडलर टीम ने स्थानीय युवाओं के लिए बनाया एडवेंचर जोन

शिव दयाल/टिहरी टिहरी लेक फेस्टिवल देवलसारी एमटीवी टूर में 51 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक यात्रा समाप्त की। पहाड़ी पेडलर की टीम ने स्थानीय युवाओं बच्चों के लिए एडवेंचर जोन बनाया। जिसमें जिपलाइन वाली क्रॉसिंग टीम बिल्डिंग एक्टिविटी करवाई। स्थानीय बच्चों ने […]
IMG 20260309 WA0010

यह भी पढ़े