government_banner_ad उत्तराखंड सदन पहुंचे CM धामी। बोले: यूनिफॉर्म सिविल कोड(uniform sivil code) का दायरा सभी धर्मों को मानने वाले नागरिकों के लिए होगा समान क़ानून   - Mukhyadhara

उत्तराखंड सदन पहुंचे CM धामी। बोले: यूनिफॉर्म सिविल कोड(uniform sivil code) का दायरा सभी धर्मों को मानने वाले नागरिकों के लिए होगा समान क़ानून  

admin
1649089642232

नई दिल्ली/देहरादून, मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन पहुंचे। उत्तराखंड सदन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का प्रवासी उत्तराखंडवासियों द्वारा जोर-शोर से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने नया इतिहास बनाया है, कई मिथक तोड़ते हुए प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है। मंगलवार को राज्य के विकास के विषय में प्रधानमंत्री सहित कई महानुभावों के साथ चर्चा करेंगे।

‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ (uniform sivil code) के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया कि न्यायविदों, सेवानिवृत्त जजों, समाज के प्रबुद्ध जनों और अन्य स्टेकहोल्डर्स की एक कमेटी गठित करेगी, जो कि उत्तराखंड राज्य के लिए ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी। इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा सभी नागरिकों के लिये समान क़ानून, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों, होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ (uniform sivil code) संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा और संविधान की भावना को मूर्त रूप देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे संकल्पों में पलायन को रोकना भी एक संकल्प है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है।

 

यह भी पढें : बड़ी खबर: देहरादून की इस महिला ने अपनी करोड़ों की संपत्ति की राहुल गांधी के नाम

 

सियासत: बुढापा आ गई सरकार… पार्टी बदलने का तो सवाल ही नहीं। मैं तो कांग्रेस का घायल योद्धा #harish rawat

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: वन्य जीवों (van vibhag) के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए होगा टास्क फोर्स का गठन: धामी

 

यह भी पढें :बड़ी खबर: …जब अचानक टूट गई लक्ष्मण झूला (lakshmanjhula) पुल की सपोर्टिंग तार। राहगीरों में मचा हड़कंप

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इसी सत्र से लागू होगी नई शिक्षा नीति(shiksha neeti) : धन सिंह

Next Post

बड़ी खबर: CM Dhami ने की पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात। ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन निर्माण के लिए डी.पी.आर. तैयार

नई दिल्ली/देहरादून, मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखण्ड के विकास में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री […]
IMG 20220405 WA0016

यह भी पढ़े