अच्छी खबर: उत्तराखण्ड में पुलिस कांस्टेबल (Police constable) के एक हजार पदों पर होगी भर्ती : CM Dhami - Mukhyadhara

अच्छी खबर: उत्तराखण्ड में पुलिस कांस्टेबल (Police constable) के एक हजार पदों पर होगी भर्ती : CM Dhami

admin
CM Photo 05 dt 22 December 2022

‘‘उत्तराखण्ड पुलिस मंथन- चुनौतियाँ एवं समाधान’’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने के सपने संजोये युवाओं के लिए खुशखबरी आ रही है। जहां वर्ष 2023 में पुलिस कांस्टेबल (Police constable) के 1000 पदों पर भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। यही नहीं वर्तमान में जिन 1521 पुलिस कांस्टेबलों के भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, उनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक 1521 पीआरडी जवानों द्वारा अस्थाई सेवा भी प्रदान की जाएगी। इस तरह बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में उत्तराखंड की धामी सरकार काम करते हुए आगे बढ रही है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून में ‘‘ उत्तराखण्ड पुलिस मंथन- चुनौतियाँ एवं समाधान’’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह भी पढें :  ब्रेकिंग: उत्तराखंड में कोविड-19 वैरिएंट से बचाव व नियंत्रण को लेकर SOP जारी, पढें आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट एवं सशक्त बनाने के लिए फिटनेस और परसेप्शन मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उत्तराखण्ड पुलिस के इस तीन दिवसीय मंथन में राज्य में कानून और व्यवस्था को और मजबूत बनाने एवं जन सरोकारों से जुड़े मामलों पर भी मंथन होगा। इससे आमजन के साथ पुलिस को बेहतर समन्वय बनाने में भी मदद मिलेगी।

उत्तराखण्ड को 2025 तक नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इसमें पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा पुलिस द्वारा समय-समय पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाए और लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जाए।

पुलिस कांस्टेबल के एक हजार पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार पदों पर भर्ती की जायेगी। जिन 1521 पुलिस कांस्टेबलों के भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, उनकी भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने तक 1521 पीआरडी जवानों द्वारा अस्थाई सेवा भी प्रदान की जायेगी।

अल्मोड़ा एवं श्रीनगर महिला थाना में साइबर थाने की व्यवस्था भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों के लिए बनाये जाने वाले चरणबद्ध तरीके से प्रस्ताव बनाये जाएं।

CM Photo 06 dt 22 December 2022

यह भी पढ़ें : गुड न्यूज : FRI में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कारवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए आधुनिक तकनीक पर अधिक ध्यान दिया जाए। साइबर क्राइम को रोकने के लिए और प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कानून का पालन करने वालों के साथ मित्र पुलिस की तरह व्यवहार किया जाए। यदि कोई कानून व्यवस्थाओं को बिगाड़ने का प्रयास करते हैं, तो ऐसे लोगों पर सख्त कारवाई भी की जाए।

बाहरी लोगों के सत्यापन का लगातार चलेगा अभियान

उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के सत्यापन का अभियान लगातार चलाया जाए। भ्रष्टाचार करने वालों पर भी सख्त कारवाई की जाए। ट्रैफिक व्यवस्थाओं का बेहतर संचालन किया जाए। जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। नो पेंडेंसी के आधार पर कार्य किये जाएं। महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोगों के फोन कॉल रिसीव करें, यदि किसी बैठक में व्यस्त हैं, तो बाद में कॉल कर जानकारी लें। कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।

यह भी पढ़े : केंद्र के बाद राज्य सरकारें अलर्ट : सितंबर में भारत आ गया था चीनी BF-7 वैरिएंट, जानिए किन प्रदेशों ने क्या-क्या बनाई रणनीति। उत्तराखंड में जल्द होगी गाइडलाइन जारी

जवानों का मनोबल बढ़ाने को उनके बेहतर कार्यों पर प्रोत्साहन करें अधिकारी

मुख्यमंत्री ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुलिस द्वारा जनहित में जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उनका सही तरीके से प्रस्तुतीकरण भी किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके बेहतर कार्यों पर उन्हें प्रोत्साहन भी दें। जवानों के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किये जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा।

गौरा शक्ति एप पर अभी तक 45 हजार से अधिक पंजीकरण

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए गौरा शक्ति एप पर अभी तक 45 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। इसकी नियमित मॉनेटरिंग भी की जा रही है। महिला एवं बाल अपराधों में कन्विक्शन रेट बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं। उत्तराखण्ड को नशा मुक्त राज्य बनाने, भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में कानून और व्यवस्था के सुधारीकरण की दिशा में निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं।

यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में 54 लोगों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सम्पत्तियों की बरामदगी के एसडीजी इंडेक्स में उत्तराखण्ड सर्वोत्तम है। कानून व्यवस्था की मजबूती पर पुलिस द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं। यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। ऑपरेशन क्राइम ड्राइव चलाया जा रहा है। 2022 में जघन्य अपराधों डकैती एवं बलात्कार का शत प्रतिशत अनावरण किया गया है। पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर एडीजी पी.वी.के. प्रसाद, अमित कुमार सिन्हा, वी. मुरूगेशन, आईजी ए.पी अंशुमन, विम्मी सचदेवा, केवल खुराना, बिमला गुंज्याल, रिद्धिम अग्रवाल, नीरू गर्ग एवं पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

ब्रेकिंग: महामारी (Epidemic) से निपटने के लिए तैयारियां तेज, हवाई अड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू

जल्द जारी हो सकती है गाइडलाइन उत्तराखंड में कल से बूस्टर डोज कैंप, सीएम धामी ने दिए निर्देश महामारी (Epidemic) से निपटने के लिए तैयारियां तेज मुख्यधारा चीन में कोरोना से हाहाकार के बीच भारत में महामारी से निपटने के […]
IMG 20221222 WA0040

यह भी पढ़े