सियासत: हरीश रावत के ट्वीट के बाद आया उनके सलाहकार का ये बयान। क्या है रणनीति...! - Mukhyadhara

सियासत: हरीश रावत के ट्वीट के बाद आया उनके सलाहकार का ये बयान। क्या है रणनीति…!

admin
20211222 224159

देहरादून/मुख्यधारा

हाल ही में उत्तराखंड में एक टीवी चैनल द्वारा कराए गए सर्वे में प्रदेश में हरीश रावत की लोकप्रियता सर्वाधिक पाई गई है। इस सर्वे को कांग्रेस लीडर व प्रवक्ता अपने पक्ष में जोर शोर से दिखाते हुए सुकून महसूस कर रहे थे कि इसी बीच आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक ट्वीट से प्रदेश कांग्रेस में खलबली मच गई है। हरदा के ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इसके बाद अब हरीश रावत के सलाहकार सुरेंद्र अग्रवाल के बयान ने काफी चीजें स्पष्ट कर दी है कि आखिर माजरा क्या है।

सुरेंद्र अग्रवाल ने उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव व भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। अग्रवाल ने कहा है कि हरीश रावत कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं और अगर देवेंद्र यादव की उपस्थिति में राहुल गांधी की रैली में उनके पोस्टर हटाए जाते हैं तो उनकी भूमिका संदेह के घेरे में आ जाती है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि देवेंद्र यादव साजिश में शामिल हो सकते हैं।

सुरेंद्र अग्रवाल ने यह भी कहा कि भाजपा ने हमारे किसी कार्यकर्ता या सदस्य को धमकाने के लिए किसी बल का प्रयोग किया होगा। हरीश रावत और हमारे लोगों के बीच मतभेद के लिए हमारी किसी सहयोगी को गुमराह किया जा रहा होगा। इससे पहले भी भाजपा ने ऐसा किया है।

हरीश रावत के सलाहकार सुरेंद्र अग्रवाल के इस बयान के बाद इतना तो साफ हो गया है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ उनका सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है और यदि ऐसा ही मतभेद रहा तो आगामी 2022 की राह कांग्रेस के लिए उत्तराखण्ड में आसान नहीं रहने वाली है।

 

1640192181133

इससे पहले हरीश रावत ने यह ट्वीट किया था, जिसके बाद पार्टी समेत सियासी हलकों में घमासान मच गया और तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे कि कहीं हरीश रावत पार्टी तो नहीं छोड़ रहे हैं!

1640192231286 1640192253202 1640192274196

हरदा के इस ट्वीट के जवाब में सोशल मीडिया पर उनके लिए कई सलाह भी दी जा रही हैं। एक यूजर ने उनके लिए लिखा है कि वैसे भी आपकी उम्र काफी हो गई है और वानप्रस्थ ना सही राजनीति से सन्यास लेना सबसे बेहतर होगा, ताकि कुछ लोक कल्याण के कार्य भी हो जाए दान देकर।

एक अन्य यूज़र लिखते हैं कि हरीश रावत जी आपने कांग्रेस में बहुत बेइज्जती करवा ली, अब कांग्रेस को त्याग देने में ही भलाई है।

1640192292865

इससे पहले आज हरीश रावत की मुलाकात उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, पुष्पेश त्रिपाठी व अन्य नेताओं से भी हुई थी। इसके बाद आए हरीश रावत के बयान को इस मुलाकात से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

1640192210154

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि हरीश रावत इसके बाद और मजबूती के साथ उत्तराखंड में 2022 के चुनाव में जान फूंकने का काम करेंगे। उनकी तरफ से यह प्रेशर पॉलिटिक्स का एक हिस्सा है। अपनी इस रणनीति के बाद हरीश रावत और मजबूत होकर पार्टी के लिए काम करेंगे।

बहरहाल हरीश रावत के बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस में खलबली मची है अब देखना यह है उनका यह बयान क्या नया राजनीतिक गुल खिलाता है!

 

...वो वीवीआईपी हैं साहेब…ये तो होना ही था!

 

यह भी पढें: Breaking: देहरादून में पुलिस उप निरीक्षकों के तबादले

 

यह भी पढ़े : भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का सतपुली पहुंचने पर सतपाल महाराज व भाजपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

 

यह भी पढ़े: गुड न्यूज़: सीएम धामी ने घनसाली विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी 77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

 

यह भी पढ़े: Breaking: डा. राकेश कुमार बने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार के अध्यक्ष

 

यह भी पढ़े: प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी : धामी

Next Post

बड़ी खबर: कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल व विधायक हरीश धामी का बड़ा बयान। हरदा, गोदियाल व प्रीतम दिल्ली बुलाए

मामचन्द शाह उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट से मची खलबली के बाद कड़क ठंड में अचानक सियासी पारा उछाल मारने लगा है। पार्टी के भीतर मचे इस इस सियासी घमासान के डैमेज कंट्रोल […]
PicsArt 12 23 01.10.38

यह भी पढ़े