कल्जीखाल प्रमुख बीना राणा (Beena Rana) ने किया खेल कार्यक्रमों का उदघाटन - Mukhyadhara

कल्जीखाल प्रमुख बीना राणा (Beena Rana) ने किया खेल कार्यक्रमों का उदघाटन

admin
IMG 20220830 WA0014

कल्जीखाल/मुख्यधारा

हॉकी के जादूगर पदम भूषण मेजर घ्यानचन्द की जयन्ती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा (Beena Rana) ने कारगिल शहीद धर्म सिंह इण्टर कॉलेज कल्जीखाल में खेल कार्यक्रम का उटघाटन किया।

video

इस मौके पर अपने सम्बोधन में प्रमुख बीना राणा (Beena Rana) ने कहा कि हमें हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द की तरह खेलों के प्रति रुचि होनी चाहिए। जब ध्यानचन्द हॉकी खेलते थे तो ऐसा लगता था कि गेंद उनकी स्टिक से चिपकी हुई है। उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है।

IMG 20220830 WA0016

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने Beena Rana ने कहा कि इसी तरह आप भी किसी भी खेल में पूरी लगन एवं मेहनत से खेलों को खेलेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

IMG 20220830 WA0013

उन्होंने कहा कि खेल में भी आप अपना भाविष्य निखार सकते हैं। विद्यालय कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गीत गाया।

IMG 20220830 WA0017

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री डोभाल, खण्ड विकास अधिकारी धनेश्वर आर्य, कनिष्ठ उपप्रमुख अर्जुन पटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम देवी, समाजिक कार्यकर्ता अशोक रावत, डी0पी0ओ0 सचिन भट्ट एवं अन्य विकासखण्ड के अधिकारी कर्मचारी विद्यालय के छात्र छात्रायें, अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिनेश रावत ने किया।

Next Post

आ गए शिकंजे में : दो साल बाद देश लौटे बॉलीवुड कलाकार कमाल खान (Kamal Khan) को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्यधारा डेस्क  बॉलीवुड एक्टर और आलोचना (क्रिटिक) करने वाले कमाल राशिद खान (केआरके)Kamal Khan को मुंबई पहुंचते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कमाल खान हाल के कुछ वर्षों से फिल्म अभिनेता और अभिनेत्रियों की सोशल मीडिया के माध्यम से […]
IMG 20220830 WA0022

यह भी पढ़े