इन सीटों पर होगा मतदान : निर्वाचन आयोग ने 3 लोकसभा, 7 विधानसभा उपचुनाव (bye election) की तारीखों का किया एलान   - Mukhyadhara

इन सीटों पर होगा मतदान : निर्वाचन आयोग ने 3 लोकसभा, 7 विधानसभा उपचुनाव (bye election) की तारीखों का किया एलान  

admin
IMG 20220525 WA0033

न्यूज डेस्क 

निर्वाचन आयोग ने बुधवार शाम तीन लोकसभा और सात विधानसभा उप चुनाव (bye election) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ‌3 लोकसभा उपचुनाव (bye election) में उत्तर प्रदेश की 2 सीटें आजमगढ़, रामपुर और पंजाब की संगरूर में मतदान होगा, ‌‌‌‌जबकि 7 विधानसभा सीटों में त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बोरडोवाली, सुरमा और जुबराजनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। यहां 23 जून को वोट डाले जाएंगे।‌‌

इसी तरह दिल्ली की राजेंद्र नगर, झारखंड की मंदारी और आंध्र प्रदेश की आत्मकुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव (bye election) में वोट डाले जाएंगे।

निर्वाचन आयोग की जारी की गई घोषणा के अनुसार इन सभी सीटों के लिए 23 जून को उपचुनाव होगा और 26 जून को वोटों की गिनती होगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग इसी महीने 30 मई को उपचुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। 6 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 9 जून तक चलेगी। ‌

बता दें कि इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी करहल से विधायक बनने के बाद आजमगढ़ लोक सभा सीट छोड़ दी थी। ऐसे ही अभी हाल ही में सीतापुर जेल से छूटे समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने भी रामपुर से विधायक बनने के बाद रामपुर लोकसभा सीट छोड़ दी है। ऐसे ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने संगरूर लोक सभा सीट छोड़ दी थी। दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट भी राघव चड्ढा के राज्यसभा में जाने से खाली हुई है।

IMG 20220525 WA0035

IMG 20220525 WA0034

 

 

यह भी पढें: दर्दनाक हादसा: यहां बोलेरो खाई (accident) में गिरी। 6 की मौत

Next Post

नरेंद्र दामोदरदास मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में आठ साल का ऐसा रहा सियासी सफर। 2014 में शुरू की नई पारी

शंभू नाथ गौतम 10 जून, साल 2013 को भारतीय जनता पार्टी की पणजी, गोवा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही थी। उस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह थे। पार्टी साल 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के […]
IMG 20220526 WA0000

यह भी पढ़े