Ganga Path: गंगा पथ यात्रा से संवरेगा ऋषिकेश से देवप्रयाग तक चारधाम का पौराणिक मूल मार्ग - Mukhyadhara

Ganga Path: गंगा पथ यात्रा से संवरेगा ऋषिकेश से देवप्रयाग तक चारधाम का पौराणिक मूल मार्ग

admin
p 1 13

Ganga Path: गंगा पथ यात्रा से संवरेगा ऋषिकेश से देवप्रयाग तक चारधाम का पौराणिक मूल मार्ग

पौड़ी/मुख्यधारा

ऋषिकेश से देवप्रयाग तक चारधाम के पौराणिक मूल मार्ग पर गंगा पथ यात्रा को आज परमार्थ निकेतन में हवन यज्ञ के साथ परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद सरस्वती व जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने ध्वज दिखाकर रवाना किया।

p 2 5

यह भी पढें : Weather’s alert Uttarakhand: उत्तराखंड में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम, आकाशीय बिजली चमकने, बारिश व झोकेदार हवाएं चलने की संभावना

परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद सरस्वती ने कहा कि समय आ गया है कि लोग अपनी जड़ों से जुड़ें, अपने पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व को समझें। कहा कि यह पौराणिक मार्ग इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि लोग उस गांव, जंगल, जमीन व जन तक पहुंचे। कहा कि यह यात्रा जीवन की यात्रा है, विश्व मंगल की यात्रा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण और लोगों के साथ गहराई से जुड़ाव सभी कुछ मिलता है। उन्होंने यात्रा की सफल संचालन की शुभकामनाएं दी।

p 3 3
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि परंपरागत रूप से पूर्व में जो यात्रा होती थी उसके अस्तित्व को बनाए रखने के लिए गंगा के सुंदर किनारों में आध्यात्मिक शांति पाने के लिए पौराणिक गंगा चारधाम यात्रा मार्ग सहायक होगा।

यह भी पढें : Uttarakhand: उपनल (UPNL) कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, ये आदेश हुआ जारी

परमार्थ निकेतन से प्रारंभ यात्रा में शामिल लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिला। पैदल यात्रा में विदेशी मेहमान, अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु व स्थानीय लोगों सहित छोटे बच्चों में भी उत्साह देखा गया। पैदल यात्रा के दौरान बंदर चट्टी में कीर्तन भजन भी किया गया। पैदल यात्रा नांद गांव से सीमालू तक लगभग 18 किलोमीटर की रही।

p 4 2
बंदर चट्टी में विदेशों से आए लोगों का स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। विदेशी लोगों व यात्रियों द्वारा बंदर चट्टी व महादेव चट्टी में कीर्तन भजन भी किये। उसके बाद सीमालू तक पैदल यात्रा की गई। देवप्रयाग में गंगा आरती व कीर्तन भजन के साथ यात्रा को संपन्न किया गया। यात्रा में लगभग 250 से 300 लोगों द्वारा प्रतिभा किया गया। विदेशी लोगों के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से आए तीर्थयात्री, स्थानीय व परमार्थ निकेतन के ऋषि कुमार सहित अन्य लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढें : CBSE : सीबीएसई ने इस बार टॉपर्स की लिस्ट (Toppers List) नहीं की जारी, प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए लिया गया फैसला

p 5 1
पैदल यात्रा के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधकारी व यात्रियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया साथ ही जिलाधिकारी को स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया।

p 6
पैदल यात्रा में डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, उपरी जिलाधिकारी ईला गिरी, अधिशासी अभियंता लोनिवि पीएस बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, उप जिलाधिकारी आकार जोशी व मुक्ता मिश्रा, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, तहसीलदार यमकेश्वर श्रेष्ठ गुनसोला, कोटद्वार मनजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें :ब्रेकिंग: 1986 बैच के IPS और कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद (Praveen Sood) बने सीबीआई डायरेक्टर

विभिन्न पड़ाव से पैदल यात्रा कर देवप्रयाग पहुंचे गंगा पथ यात्रा का देवप्रयाग में गंगा आरती व कीर्तन भजन के साथ समापन किया गया।

समापन के अवसर पर जिलाधिकारी ने गंगा पथ यात्रा में शामिल यात्रियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कोट ब्लॉक प्रमुख पूर्णिमा नेगी द्वारा गंगा पथ यात्रा समापन के अवसर पर प्रतिभाग करते हुए इसकी सराहना की गयी।

इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा भी जिलाधिकारी की इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की।

 

Next Post

ब्रेकिंग: यूसीसी ड्राफ्ट (ucc draft) के विरोध से फिर सामने आया कांग्रेस का तुष्टिकरण का चेहरा: चौहान

ब्रेकिंग: यूसीसी ड्राफ्ट (ucc draft) के विरोध से फिर सामने आया कांग्रेस का तुष्टिकरण का चेहरा: चौहान कानून को लेकर भाजपा प्रतिबद्ध, समान नागरिक कानून राज्यवासियों का अधिकार देहरादून/मुख्यधारा भाजपा ने यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी द्वारा आयोजित सर्वदलीय बैठक का विरोध […]
b 1 7

यह भी पढ़े