बड़ी खबर: पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे की सौगात। सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा से खिले पुलिसकर्मियों के चेहरे - Mukhyadhara

बड़ी खबर: पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे की सौगात। सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा से खिले पुलिसकर्मियों के चेहरे

admin
uttarakhand police grade pay

देहरादून/मुख्यधारा

पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। अब 2001 में भर्ती हुए पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिए जाने की मंजूरी दे दी गई है। आज पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने ये बड़ी घोषणा की। सीएम के इस फैसले से पुलिसकर्मी झूम उठे और उनका आभार जताया है।

बताते चलें कि पुलिसकर्मियों के परिजन बीते करीब छह महीनों से 4600 ग्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। आज पुलिस लाइन में कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 2001 बैच के आरक्षियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर सड़क, द्वार और स्कूलों के नाम रखे जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने पुलिस संग्रहालय बनाने की भी घोषणा की। पुलिस कर्मी सीएम की इस घोषणा को सौगात बता रहे हैं और इसके बाद पुलिसकर्मियों के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल बीते मार्च 2021 से उत्तराखंड पुलिस के जवान 4600 ग्रेड पे देने की मांग कर रहे थे। इसके लिए कई तरह के आंदोलन के प्रयास किए। इससे पूर्व पुलिस के परिजनों द्वारा आंदोलन किया गया, जिस पर सरकार ने उनकी मांग को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया था। बावजूद इसके पुलिस कर्मियों की मांग पूरी नहीं की जा रही थी।

अब सीएम की घोषणा के बाद स्पष्ट हो गया है कि 20 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिए जाने की राह खुल गई है।

1634820615171

यह भी पढ़े : वीडियो: आपदाग्रस्त क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर लौटे गृह मंत्री अमित शाह क्या बोले…

यह भी पढ़े : दुःखद : सड़क दुर्घटनाओं से सहमे उत्तराखंडवासी। आज त्यूनी में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

यह भी पढ़े : दु:खद खबर : पिथौरागढ़ में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सहित 5 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

 

यह भी पढ़े : गुड न्यूज़ : रायवाला पुलिस व एसडीआरएफ ने गंगा नदी के टापू पर फंसे 25 गुर्जरों की बचाई जान

 

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग :गौलापुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच वॉल का निर्माण 15 दिन के भीतर होगा प्रारम्भ : धामी

 

यह भी पढ़े : PM मोदी ने दूरभाष पर CM धामी से ली अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी

Next Post

बड़ी खबर : गृह मंत्री अमित शाह से बोले महाराज, इसलिए जरूरी है हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनना

देहरादून/मुख्यधारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उनसे हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की अनिवार्यता को लेकर चर्चा की। उत्तराखंड […]
1634823961854

यह भी पढ़े