मुख्यमंत्री धामी ने किया भ्रष्टाचार मुक्त Uttarakhand App -1064 का शुभारंभ। बोले: भ्रष्टाचारियों पर की जाए सख्त कारवाई - Mukhyadhara

मुख्यमंत्री धामी ने किया भ्रष्टाचार मुक्त Uttarakhand App -1064 का शुभारंभ। बोले: भ्रष्टाचारियों पर की जाए सख्त कारवाई

admin
1649407754404
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 (Uttarakhand App -1064) का शुभारम्भ। बोले: भ्रष्टाचारियों पर की जाए सख्त कारवाई
  • शिकायत का समयबद्धता से निस्तारण किया जाए
  • भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए
  • सरलीकरण, समाधान निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धान्त पर कार्य किया जाए

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में विजिलेंस विभाग द्वारा द्वारा निर्मित एप भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड- 1064 (Uttarakhand App -1064) का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप का क्रियान्वयन मजबूती से किया जाय। मुख्यमंत्री ने एप पर जो भी शिकायते आती हैं, उनका यथाशीघ्र निस्तारण किया जाय। यदि किसी शिकायतकर्ता की शिकायत विजिलेंस से संबंधित नहीं है, तो उसे सीएम हेल्पलाईन एवं संबंधित विभाग को भेजा जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई, उसके स्टेटस अपडेट की पूरी जानकारी उन्हें मिले।

1649407806624

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता विभाग के दो इन्सपेक्टर को विवेचना करने के लिए टेबलेट भी प्रदान किये। सतर्कता विभाग के अन्य कार्मिकों को भी विवेचना के लिए टेबलेट दिये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कारवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धान्त पर कार्य किये जाय। जन समस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

1649407774197

मुख्यमंत्री ने निदेशक सतर्कता को निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 (Uttarakhand App -1064) का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाय। आम जन को इस एप की पूरी जानकारी हो।

निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा ने जानकारी दी कि 1064 नम्बर पर एप के माध्यम से एवं फोन से कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है। यह नम्बर भारत सरकार से प्राप्त है। एप के माध्यम से प्रत्येक शिकायत रजिस्टर होगी, जिसका पूरा डाटा सुरक्षित रखा जायेगा। शिकायतकर्ता की पूरी गोपनीयता रखी जायेगी। यह एप हिन्दी एवं अंग्रेजी दानों भाषाओं में है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, सचिव कार्मिक एवं सतर्कता अरविन्द सिंह ह्यांकी, एसपी श्रीमती रेनू लोहानी, सीओ सुरेन्द्र सिंह सामन्त, अनुषा बडोला, निरीक्षक मारूत शाह, विभा वर्मा आदि मौजूद थे।

Next Post

बड़ी खबर: यहां कानूनगो को 15 हजार की रिश्वत(rishwat) लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

मुख्यधारा/रुड़की लाख प्रयासों के बावजूद रिश्वतखोरी (rishwat) थमने का नाम नहीं ले पा रही है। इसी कड़ी में विजिलेंस टीम ने रुड़की के एक कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की के मुंडिया […]
images 2022 04 08T173448.315

यह भी पढ़े