पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर जखोली ब्लाक प्रमुख थपलियाल ने धूमधाम से मनाई - Mukhyadhara

पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर जखोली ब्लाक प्रमुख थपलियाल ने धूमधाम से मनाई

admin
IMG 20211114 WA0056

जखोली/मुख्यधारा

देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु को याद कर उन्हें श्रद्वाजंलि अर्पित की गयी। मुख्य कार्यक्रम न्याय पंचायत कण्डाली में आयोजित बाल दिवस समारोह में पहुंचे ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने बच्चों को पण्डित नेहरु के जीवन से सम्बन्धित कहानियों को सुनाते हुए बच्चों को काफी, पेन्सिल व अन्य स्टेशनरी भेंटकर पुरस्कृत किया है।

IMG 20211114 WA0057

कांग्रेसियों ने नेहरू जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल.ने की। मौके पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने पं. जवाहर लाल नेहरू को याद किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बच्चों के प्यारे जवाहर लाल नेहरू ने देश की मजबूती, विकास और निर्माण की आधारशिला रखकर आधुनिक भारत का निर्माण किया।

IMG 20211114 WA0054

उनके कारण ही देश की पहचान विश्व में मजबूत व विकसित देश के रूप में है। वह धर्मनिरपेक्ष व राष्ट्रवादी नेता थे। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी कनिष्ठ उप प्रमुख कविंद्र सिंधवाल ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस अंशुल जगवाण प्रधान जैली राधा रावत, प्रधान कुमड़ी दमयन्ती बिष्ट, प्रवीण रावत, पूर्व प्रधान रघुवीर रावत, सिताब सिंह रावत, कलम सिंह रावत, धर्मेन्द्र बिष्ट, त्रिलोक रावत, भोपाल रावत, गंगा सिंह राणा, दिनेश सिंह, राकेश रावत, प्रदीप सिंह रावत पुष्कर सिंह  कमला देवी रावत, बीना देवी, सुमन देवी, मधुबाला, नीमा देवी जसमल लाल अब्बल दास धर्म सिंह रावत वीरेंद्र सिंह रावत सहित कई कांग्रेसी शमिल हुए।

 

यह पढ़े : प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाने में ऊर्जा कर्मी बनें सहयोगी : धामी

 

यह पढ़े : रुड़की से बड़ी खबर : खनन माफिया के हमले से ग्रामीणों के घायल होने पर बवाल। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

 

यह पढ़े : दु:खद खबर : मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में कर्नल विप्लव समेत 5 जवान शहीद। पत्नी और बेटे की भी गई जान

 

यह पढ़े : बड़ी खबर : अपणि सरकार, उत्तराखंड सरकार : अब एक क्लिक पर मिलेगी 75 सेवाएँ

 

Next Post

जिनके जीवन में अँधेरे की दस्तक, उन तक इगास पहुंचाने का प्रयास

 धाद ने उत्तराखण्ड के आपदा प्रभावित बच्चों संग मनाई इगास देहरादून/मुख्यधारा उत्त्तराखण्ड के उजास पर्व इगास पर धाद ने स्मृतिवन में भेलो के साथ आपदा प्रभावित बच्चों के साथ आयोजित किया। केदारनाथ आपदा प्रभावित बच्चों की शिक्षा सहयोग के लिए […]
IMG 20211114 WA0062

यह भी पढ़े