केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर में वन महोत्सव सप्ताह शुरू। कोरोना की जंग जीतने वालों से भी कराया जा रहा पौधारोपण - Mukhyadhara

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर में वन महोत्सव सप्ताह शुरू। कोरोना की जंग जीतने वालों से भी कराया जा रहा पौधारोपण

admin
PicsArt 07 01 08.15.44

गोपेश्वर/मुख्यधारा

उत्तराखण्ड में वनों एवं पर्यावरण संरक्षण को जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक जुलाई से 7 जुलाई, 2021 तक वन महोत्सव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर में भी आज प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर के निर्देशन में कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। जिसमें केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत पडऩे वाले विभिन्न क्षेत्रों में आज प्रथम दिवस पौधारोपण किया गया।

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने बताया कि वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर ईधन, चारापत्ती, फलदार, सुगंधित/औषधीय व शोभाकार प्रजातियों का रोपण किया जा रहा है। उनके निर्देशन में समस्त वन क्षेत्राधिकारियों द्वारा सभी रेंजों की चिन्हित वन पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पौधारोपण किया जा रहा है।

PicsArt 07 01 08.22.41
उन्होंने बताया कि इस वर्ष वन महोत्सव सप्ताह में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत पडऩे वाले ग्रामों में कोविड 19 को हराकर स्वस्थ हुए व्यक्तियों को सम्मिलित कर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कोविड-19 से स्वस्थ हुए व्यक्तियों द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। कोविडकाल में ऑक्सीजन के महत्व को सभी लोगों ने समझा और ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति हेतु पेड़-पौधों का एक महत्वपूर्ण योगदान हमेशा से रहा हैं। इसी उद्देश्य से इस वन्य जीव प्रभाग के माध्यम से कोविड-19 से स्वस्थ हुए समस्त व्यक्तियों द्वारा उत्साहित होकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया जा रहा हैं।

वन महोत्सव के शुभारंभ पर आज प्रथम दिवस इस वन्य जीव प्रभाग के समस्त रेंजों में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण एवं पौध वितरण किया गया। वृक्षारोपण में कोविड-19 से स्वस्थ हुए स्वास्थ्य कर्मियों, वन कर्मियों द्वारा पौधों का चिन्हित स्थानों पर रोपण किया गया।

PicsArt 07 01 08.23.09

इस वन्य जीव प्रभाग की रेंजों के अंतर्गत आज 165 पौधों का रोपण एवं 74 पौधे वितरित किये गये, जिनमें (ईंधन चारापत्ती, फलदार, सुगंधित/औषधीय व प्रकाष्ठ) प्रजातियां सम्मलित हैं तथा कोविड-19 से ठीक हुए स्वास्थ्य कर्मियों/वन कर्मियों को एक फलदार/ शोभनीय पौध स्मृति स्वरूप लगाने हेतु वितरित की गयी।

बताते चलें कि इससे पूर्व भी वन महोत्सव 2020 में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग द्वारा कुल 462 पौधों का रोपण किया गया था।
गोपेश्वर राजि के अंतर्गत जीरो बैण्ड के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र लाल नगरपालिका अध्यक्ष गोपेश्वर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमा रावत, आरती मैठाणी वन क्षेत्राधिकारी, गोपेश्वर राजि डॉ. राजेश कपरवाण प्रशासनिक अधिकारी, संदीप कण्डारी, ललित मोहन किमोठी, महेश देवराड़ी, चंद्रकला ममगाई, राजवीर कुंवर, पुष्कर सिंह नेगी आदि स्वास्थ्य कर्मी तथा बलबीर सिंह नेगी वन दरोगा, डब्बल सिंह खाती वन दरोगा, कल्पेश्वरी भण्डारी वन आरक्षी, राजेन्द्र सिंह रावत वन आरक्षी, अशोक सजवाण आदि वन कर्मी शामिल हुए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम हमें प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ता है तथा पर्यावरण के संरक्षण हेतु समस्त जनता से अपील की गई कि वन महोत्सव और हरेला पर्व के अवसर पर सभी व्यक्ति अपने निज/वन पंचायत की भूमि पर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लें तथा पौध की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दें।

धनपुर राजि के अन्तर्गत भट्टनगर वन पंचायत में पौधारोपण कार्यक्रम में पंकज ध्यानी वन क्षेत्राधिकारी धनपुर राजि, ,अनिल राणा सामाजिक कार्यकर्ता, मुकेश नेगी नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष हरेन्द्र विष्ट वन पंचायत अध्यक्ष, हरीश नयाल वन पंचायत सदस्य, दिनेश नौटियाल वन दरोगा, दिनेश चन्द्र डिमरी वन दरोगा, बादर सिंह कठैत वन दरोगा, जगमोहन सिंह नेगी वन दरोगा, राजकिशोर थपलियाल वन आरक्षी, सचिन सिलोड़ी वन आरक्षी आदि शामिल हुए।

इसके अतिरिक्त नागनाथ रेंज, लोहवा रेंज के अंतर्गत भी वृृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किये गये। वन महोत्सव सप्ताह के प्रथम दिवस पर कोविड-19 से स्वस्थ हुए लगभग 60 व्यक्तियों द्वारा पौधारोपण किया गया और पर्यावरण एवं वनों की महत्व को समझते हुए उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर कहते हैं कि जब हम सभी मिलकर पौधों को पाल-पोषकर बड़ा करेंगे तो तभी वह बड़ा होकर हमें प्राणवायु प्रदान करेंगे। पर्यावरण संरक्षण आज समय की जरूरत है। वनों एवं वन्य जीव-जंतुओं से ही स्वस्छ पर्यावरण की कल्पना की जा सकती है।

यह भी पढें : बड़ी खबर : सैन्यधाम उत्तराखंड के लिए बड़ी दु:खद खबर। सिक्किम में शहीद हुए कुमाऊं रेजीमेंट के तीन जवान

Next Post

केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में करें पूर्ण : ओम प्रकाश

देहरादून/मुख्यधारा मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने गुरुवार को सचिवालय में बद्रीनाथ-केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने केदारनाथ धाम हेतु लोक […]
images 44

यह भी पढ़े