Video : रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को केदारनाथ वन प्रभाग की टीम ने सकुशल निकाला - Mukhyadhara

Video : रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को केदारनाथ वन प्रभाग की टीम ने सकुशल निकाला

admin
1634646779297

गोपेश्वर/मुख्यधारा

वर्तमान समय में दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश को मध्यनजर रखते हुए निदेशक/वन संरक्षक, नन्दादेवी बायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर द्वारा केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर एवं नन्दादेवी राष्ट्रीय पार्क, जोशीमठ के समस्त वन क्षेत्रों पर ट्रैकिंग/कैम्पिंग पर्वतारोहण आदि दल को वन क्षेत्रों में प्रवेश करने पर रोक लगाई गई है।

केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के अन्तर्गत सगर रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर कलचांथ में कुछ यात्रियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अमित कंवर, प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के द्वारा गोपेश्वर वन क्षेत्र की वन क्षेत्राधिकारी, आरती मैठाणी को उक्त यात्रियों का रेस्क्यू कर तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया।

नन्दादेवी बायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर के निदेशक/वन संरक्षक अमित कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त स्थान पर फंसे 10 यात्रियों को आरती मैठाणी, वन क्षेत्राधिकारी की टीम के सदस्य चंद्रमोहन रावत वन आरक्षी, धीरज व संदीप द्वारा रेस्क्यू कर सगर तक पहुंचा दिया गया है। इन यात्रियों में महिलाऐं और बच्चे होने के कारण ये भारी बारिश में कलचांथ में ही रुक गये थे।

अभी मौलीखरक और लवींठीखरक में 8 से 10 यात्री और रुके है। बारिश कम होने और गदेरा में जल स्तर कम होने पर इनको नीचे बुला कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा। वन विभाग का क्षेत्रीय स्टाफ लगातार इनके सम्पर्क में हैं।

 

यह भी पढ़े : सियासत : कुछ तो पक रही है खिचड़ी! अब हरक के आवास पर काऊ संग पहुंचे प्रीतम। खिचड़ी को बिरयानी बनने से रोकने मे जुटे 

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : भारी बारिश के बाद कुमाऊं के कई जगहों पर मंडराया खतरा। अब तक 15 लोगों ने गंवाई जान। देखें तस्वीरें

 

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : 200 श्रद्धालुओं को चंपावत पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू। बाटनागाड़ टनकपुर में फंस गए थे सभी

 

यह भी पढ़ें : Breaking : देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को फोन कर ली बारिश से बचाव व तैयारियों की जानकारी। दिया मदद का भरोसा

 

यह भी पढ़ें :चारधाम यात्रा मार्ग पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश

Next Post

Uttarakhand : आपदा में जन-धन की हानि का देखें जनपदवार विवरण

देहरादून/मुख्यधारा बीते 2 दिनों तक उत्तराखंड में हुई मूसलाधार बारिश के बाद प्रदेश में व्यापक स्तर पर जनधन की हानि हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून ने प्रदेशभर में  हुए नुकसान का विवरण जारी किया है, जिसके अनुसार प्रदेशभर […]
desaster 4

यह भी पढ़े