विदा होता 2023: इस साल बॉलीवुड से लेकर राजनीति और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा (said goodbye to the world) - Mukhyadhara

विदा होता 2023: इस साल बॉलीवुड से लेकर राजनीति और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा (said goodbye to the world)

admin
m 1 21

विदा होता 2023: इस साल बॉलीवुड से लेकर राजनीति और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा (said goodbye to the world)

मुख्यधारा डेस्क

नया साल शुरू होने में अब चंद दिन ही बचे हैं। पूरी दुनिया साल 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रही है। ‌जश्न के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा। इस साल कई मशहूर बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

आइए जानते हैं उन टेलीविजन और फिल्म हस्तियों के बारे में जिन्होंने साल 2023 में दुनिया को छोड़ दिया। बॉलीवुड के फेमस निर्देशक, निर्माता, हास्य एक्टर और पटकथा लेखक सतीश कौशिक हमेशा अपने बेहतरीन कामों के लिए जाने जाते थे। इसी साल की शुरुआत में 9 मार्च, 2023 को दिल का दौरा पड़ने से 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

m 1 20

सतीश कौशिक ने अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया से प्रसिद्ध हासिल की। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया।

यह भी पढें : Holidays calendar for 2024 : उत्तराखंड की धामी सरकार ने 2024 की छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी

भारत के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का 23 अक्टूबर को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और हाल के वर्षों में उनकी कुछ सर्जरी हुई थीं। उन्हें आखिरी बार बेटे अंगद बेदी के साथ आर बाल्की की घूमर में देखा गया था, जो दिलचस्प रूप से क्रिकेट पर आधारित थी। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक संजय गढ़वी का 19 नवंबर को निधन हो गया है। संजय गढ़वी ने 57 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसा बताया गया कि संजय गढ़वी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

हिंदी सिनेमा में चार दशक तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता जूनियर महमूद का 8 दिसंबर को निधन हो गया। अभिनेता चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे थे। 67 साल की उम्र में अभिनेता ने आखिरी सांस ली। आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में लाइब्रेरियन दुबे की भूमिका निभाने वाले फेमस अभिनेता अखिल मिश्रा का 21 सितंबर को निधन हो गया। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने इसकी पुष्टि की थी कि रसोई के फर्श पर गिरने से उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: लहबोली (Lahboli) में ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट गिरने की घटना की होगी मजिस्ट्रेटी जांच : डीएम धीराज गर्ब्याल

साराभाई वर्सेस साराभाई’ फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन 22 मई को एक कार एक्सीडेंट में हुआ था। वो ‘CID’ और ‘अदालत’ जैसे कई बेहतरीन टीवी शोज में काम कर चुकी थीं। लेकिन एक सड़क दुर्घटना के उनकी जान ले ली। बीआर चोपड़ा के टीवी शो महाभारत में ‘शकुनि मामा’ की भूमिका के लिए जाने जाने वाले गुफी पेंटल का 5 जून को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 20 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं।

पामेला वाईआरएफ प्रमुख आदित्य चोपड़ा और अभिनेता उदय चोपड़ा की मां थीं। नितेश पांडे एक जाने-माने अभिनेता थे। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई थी, लेकिन 23 मई, 2023 में 51 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। नितेश को आखिरी बार फेमस टीवी शो अनुपमा में देखा गया था। वहीं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे शरद यादव का निधन 12 जनवरी 2023 को हुआ था। वह 75 साल के थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से की थी। वह सात बार लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने थे। चार बार राज्यसभा के लिए संसद पहुंचे थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी ने भी साल 2023 में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह दो बार केरल के सीएम बने। उन्होंने करुणाकरण और ए के एंटनी की सरकारों में श्रम, गृह और वित्त मंत्री का कार्यभार संभाला था। वह केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। ओमन चांडी ने 50 साल से अधिक तक पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

यह भी पढें : वाजपेयी (Vajpayee) हैं हमारे वैचारिक आधार के विराट पुरुष, जिनकी विपक्ष में भी रही स्वीकार्यता : रेखा आर्या

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल को निधन हो गया था। वह 95 वर्ष के थे। उनका निधन मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में हुआ था। 2 अप्रैल की सुबह भारतीय क्रिकेट को एक दुखद खबर मिली थी, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। गुजरात के जामनगर में उन्होंने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि वह कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे। 14 नवंबर 2023 को सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत राय सहारा ने अंतिम सांस ली। 75 वर्षीय सहारा काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका निधन मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ था। वहीं एमएस स्वामीनाथन एक बड़े कृषि वैज्ञानिक थे। वह हरित क्रांति के शिल्पकार थे। उन्होंने 98 वर्ष की आयु में 28 सितंबर 2023 को आखिरी सांस ली । भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के मानद चेयरमैन केशव महिंद्रा का 12 अप्रैल 2023 को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। आनंद महिंद्रा के चाचा केशव महिंद्रा थे‌।

यह भी पढें : Tehri में मुख्यमंत्री धामी ने किया 415 करोड़ की 160 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Next Post

पीएम मोदी (PM Modi) की गारंटी की गाड़ी का उद्देश्य, देश में कोई गरीब व जरूरतमंद न छूटे : रेखा आर्या

पीएम मोदी (PM Modi) की गारंटी की गाड़ी का उद्देश्य, देश में कोई गरीब व जरूरतमंद न छूटे : रेखा आर्या भगवंतपुर ग्राम पंचायत में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल प्रसारण को सुना कहा मोदी […]
r 1 22

यह भी पढ़े