उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: यशपाल आर्य ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा - Mukhyadhara

उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: यशपाल आर्य ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

admin
Screenshot 20211011 114044 YouTube

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड में आज बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य ने आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का हाथ थामने के बाद मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा भी दे दिया है। विधायक संजीव आर्य ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल को अपना इस्तीफा भेजा है, वहीं यशपाल आर्य ने राज्यपाल को इस्तीफा भेज दिया है।

FB IMG 1633932724085

बताते चलें कि यशपाल आर्य भाजपा सरकार में करीब पौने पांच वर्षों तक परिवहन, आबकारी व समाज कल्याण विभाग का जिम्मा संभाल रहे थे। हालांकि प्रचंड बहुमत वाली भाजपा सरकार में उनके पास महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी तो थी, किंतु वे कांग्रेस सरकार के समय जितने पावरफुल नहीं थे। वे अधिकांश समय गुमसुम रहकर अपना कार्य करते रहे। उनकी नाराजगी का खुलासा उस समय हुआ, जब उनके यमुना कालोनी स्थित उनके आवास पर सुबह-सुबह अचानक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंच गए। सीएम ने करीब एक घंटे तक यशपाल आर्य के साथ बंद करने में गुप्तगू की और उन्होंने एक ही टेबल पर नाश्ता भी किया। तब इस मुलाकात को महज शिष्टाचार भेंट बताकर मैनेज कर दिया गया, किंतु यशपाल आर्य उसके बाद भी खामोश रहे। हालांकि कांग्रेस तभी से दावा कर रही थी कि उनके संपर्क में भाजपा के कुछ मंत्री व विधायक हैं जो शीघ्र पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

आज यशपाल आर्य अपने पुत्र संजीव आर्य के साथ कांग्रेस भवन पहुंचे और पार्टी का दामन थाम लिया। इस प्रकार उनकी ये घरवापसी हुई। इसके साथ ही पिता-पुत्र से मंत्री व विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

 

यह भी पढें : बड़ी खबर: मंत्री यशपाल आर्य व संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल। भाजपा को झटका

यह भी पढें : बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से चढ़ा सियासी पारा

यह भी पढें : सावधान: त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों की पौबारह। खाद्य नमूने फेल होने पर 20 दुकानदारों पर मुकदमा

यह भी पढें : सनसनी : यहां घर में आ रहा था बदबूदार पानी, टैंक खोला तो तैर रहा था शव

यह भी पढें : सियासत : निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा व उनकी पत्नी प्रमुख कमलेश कैड़ा भाजपा में शामिल

 

Next Post

बड़ी खबर: यशपाल आर्य के आने से 2022 में कांग्रेस को सरकार बनाने से नहीं रोक सकता कोई ‘माई का लाल’: कुंजवाल

अल्मोड़ा/मुख्यधारा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने उत्तराखंड कांग्रेस एवं प्रदेशवासियों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने अपने पुत्र विधायक संजीव आर्य के […]
PicsArt 10 11 02.05.55

यह भी पढ़े