विशेष: इस बार उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस होने जा रहा है खास। हर घर में तीन दिनों तक फहराए जाएंगे तिरंगा (nectar festival of freedom) - Mukhyadhara

विशेष: इस बार उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस होने जा रहा है खास। हर घर में तीन दिनों तक फहराए जाएंगे तिरंगा (nectar festival of freedom)

admin
indian national flag

देहरादून/मुख्यधारा

इस बार आगामी स्वतंत्रता दिवस खास होने जा रहा है। उत्तराखंड की धामी सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के सभी घरों में तीन दिनों तक देश की शान राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आजादी के अमृत महोत्सव (nectar festival of freedom) के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफलत बनाने को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंंसिंग की है।

मुख्य सचिव ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के (nectar festival of freedom) अवसर पर 13, 14 एवं 15 अगस्त, 2022 को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

मुख्य सचिव ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रदेश के लोगों को स्व प्रेरणा से अपने घरों में तिरंगा फहराए जाने हेतु जागरूक किए जाने के निर्देश दिए। प्रदेशभर में इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं। इसका वीडियो, सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनलों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि एक साथ सभी घरों में झंडा फहराए जाने के कारण झंडों की उचित मात्रा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों एवं वेंडर्स के द्वारा इसके लिए झंडों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। सभी जिलाधिकारी इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग करें।

IMG 20220723 WA0009

मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं जिलाधिकारियों को फ्लैग कोड के अनुसार राष्ट्रीय झंडे के सम्मान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में तिरंगे के वितरण एवं उसके बाद वापस कलेक्शन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं इसका प्रचार प्रसार भी किया जाए।

लोगों को इससे अवगत कराया जाए कि किसी भी कीमत में झंडे का अपमान नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम के बाद झंडे को अपने सबसे नजदीकी किसी भी सरकारी कार्यालय में जमा कराया जाए, जिसे सम्बन्धित विभागों द्वारा जमा कर उचित देखरेख में फ्लैग कोड के अनुसार डिस्पोज किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ (nectar festival of freedom) के अवसर पर हम सभी को आजादी के सम्मान में अधिक से अधिक भागीदारी निभाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाना है।

बैठक के दौरान सचिव एच. सी. सेमवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा हेतु फ्लैग कोड में थोड़ा परिवर्तन किया गया है, जिसमें खादी के साथ ही टेरीकॉट के कपड़े के उपयोग और साइज में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि बाजार में 9 रुपए से लेकर 31 रुपए तक के तिरंगे उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव वी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, विनोद कुमार सुमन, एच.सी. सेमवाल और अपर सचिव एवं महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : उत्तराखंड शासन ने इन पीसीएस अधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी

 

यह भी पढें : दुःखद: हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों (Kanwar Devotees) को डंपर ने कुचला, छह की मौत

 

यह भी पढें : CBSE 10th Result: सीबीएसई ने 10वीं का परीक्षा परिणाम भी जारी किया, मयंक यादव रहे टॉपर

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: सीबीएसई 12वीं के नतीजों में तान्या सिंह ने किया टॉप, पूरे 500 अंक हासिल किए (CBSE 12th result decleared 2022)

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: यहां कई चौकी प्रभारियों सहित पुलिस उपनिरीक्षकों (Sub-inspector Transfer) के हो गए ट्रांसफर, देखें सूची

Next Post

दु:खद : हास्य अभिनेता दीपेश भान का आकस्मिक निधन। धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं' से बनाई पहचान, (Dipesh bhan malkhan)

मुख्यधारा आज एक और युवा एक्टर की आकस्मिक निधन से बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई। पिछले कई वर्षों से धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ में मलखान सिंह (Dipesh bhan malkhan) का किरदार निभाने […]
IMG 20220723 WA0016

यह भी पढ़े